×

Raebareli Mein Priyanka Gandhi: अखिलेश यादव के बाद हनुमानजी की शरण में पहुंची प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी तीन महीने बाद आज फिर मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर पहुंची हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 19 Dec 2021 7:53 AM GMT
Raebareli Mein Priyanka Gandhi
X

प्रियंका गांधी 

Raebareli : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Raebareli Mein Priyanka Gandhi) तीन महीने बाद आज फिर मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर पहुंची हैं। उनके यहां पहुंचने पर अहम पहलू यह रहा कि प्रियंका ने रायबरेली में चुनावी शंखनाद करने से पहले चुरूआ के उसी हनुमान मंदिर (Hanuman mandir Raebareli) में माथा टेका जहां से दो दिन पूर्व सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Raebareli Mein Akhilesh Yadav) ने माथा टेका कर रायबरेली में अपना चुनावी शंखनाद किया था।

गौरतलब रहे कि प्रियंका गांधी शनिवार को भाई राहुल गांधी के संग अमेठी में भाजपा भगाओ-महंगाई हटाओ पद यात्रा में शामिल हुई थीं। इसके बाद उन्हें अमेठी से सीधे रायबरेली स्थित भुएमऊ गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करना था। लेकिन प्रियंका अमेठी से राहुल के साथ लखनऊ वापस लौट गई थीं। आज सुबह वो सड़क मार्ग से लखनऊ से रायबरेली पहुंची।

रायबरेली में चुनावी अभियान की अनौपचारिक शुरुआत

प्रियंका गांधी ने चूरूआ के हनुमान मंदिर में मत्था टेका और अब वो रायबरेली में (Raebareli Mein Priyanka Gandhi) महिला शक्ति संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रही हैं। जगह-जगह रायबरेली की जनता उनका स्वागत सत्कार कर रही है। प्रियंका गांधी ने रायबरेली में चुनावी अभियान की अनौपचारिक शुरुआत कर दी है। चुराआ बॉर्डर पर तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का स्वागत किया।

लड़की हूं लड़ सकती हूं नारे के साथ प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में महिला शक्ति को कांग्रेस के साथ लेने की जोर आजमाइश कर रही है। रायबरेली के रिफॉर्म क्लब में आज प्रियंका गांधी शक्ति संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। महिला सशक्तिकरण के इस महाअभियान में प्रियंका को महिलाओं का काफी समर्थन मिलने की संभावना जताई जा रही है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story