×

Raebareli Hadsa: गंगा नदी में नाव पटलने के बड़ा हादसा, गोताखोरों की मदद से नाव सवारों की बची जान

जानकारी के अनुसार ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पूरे तीर खरौली में गंगा घाट पर फतेहपुर जाने के लिए एक दर्जन लोग नाव पर सवार हुए।

Narendra Singh
Report Narendra SinghPublished By Divyanshu Rao
Published on: 13 Oct 2021 11:51 AM GMT
Raebareli Hadsa: गंगा नदी में नाव पटलने के बड़ा हादसा, गोताखोरों की मदद से  नाव सवारों की बची जान
X

गंगा नदी में नाव पलटने की तस्वीर 

Raebareily Nauka Doobi: रायबरेली (raebareli News) में नदी पार करके फतेहपुर से दवा इलाज व अन्य जरुरी कामों से आए लोग लौटते समय बड़े हादसे का शिकार हो गए। ये लोग जिस नाव पर सवार होकर वापस लौट रहे थे वह नाव गंगा नदी (Ganga River Hadsa) में ब्रिज के गाटर से जा टकराई। इससे नाव पलट (Ganga Nadi me Palti Naav) गई। गनीमत यह रही कि सभी लोगों ने ब्रिज के गाटर को पकड़ लिया, जिससे गोताखोरों को इन्हें बचाने में कठिनाई नहीं हुई।

Raebareli Nauka Doobi: कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पूरे तीर खरौली में गंगा घाट पर फतेहपुर जाने के लिए एक दर्जन लोग नाव पर सवार हुए। बीचों बीच नदी में नाव पहुंचकर पलट गई। जिससे वहां कोहराम मच गया। तत्काल में एसडीएम ऊंचाहार विनय मिश्रा और ऊंचाहार थानाध्यक्ष शिव शंकर सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से उन्होंने नदी में फंसे हुए लोगों को बाहर निकलवाना शुरु किया।

घटना स्थल पर बचाव कार्य के लिए पहुंची पुलिस

नाव पर सवार फतेहपुर जिले के निवासी रामकिशोर ने बताया कि वो दवा करवाने फतेहपुर से रायबरेली (Raebareily Nauka Doobi) आए थे। दवा करवाकर लौटते और नाव से नदी का सफर तय करने लगे तो बीच धारा में नाव पहुंची तो ब्रिज के गाटर में टकराकर नाव पलट गई। नाव पलटते (Raebareily Boat Hadsa) ही हाहाकार मच गया। उन्होंने बताया कि 3 बच्चों समेत नाव पर 13-14 लोग सवार थे। नाव पर 4 बाइक भी लदी थीं वो अभी नहीं मिल सकी है़। वहीं उन्होंने बताया नाव पर सवार अन्य लोगों ने ब्रिज का गाटर पकड़ लिया जिससे सभी बच गए हैं।

नाव पलटने की सूचना मिलने पर ऊंचाहार तहसीलदार प्रतीक त्रिपाठी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, उन्होंने नाव सवार यात्रियों से बातचीत की और पूरे मामले की जानकारी जुटाई। तहसीलदार प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि यह सभी यात्री रायबरेली से नाव पर सवार होकर फतेहपुर जा रहे थे नाव पर बाइक भी लदी हुई थी। उन्होंने बताया नाव पर सवार अन्य लोगों ने ब्रिज का गाटर पकड़ लिया जिससे सभी बच गए हैं, इस हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई है।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story