×

Raebareli News: भाजपा नेताओं ने सपा के पूर्व मंत्री का पुतला फूंका, कही ये बात

पूर्व कैबिनेट मंत्री व ऊंचाहार सीट से सपा विधायक मनोज पाण्डेय के खिलाफ भाजपाइयों ने राजनैतिक घेराबंदी करना शुरू कर दिया है..

Narendra Singh
Report Narendra SinghPublished By Deepak Raj
Published on: 6 Sep 2021 12:43 PM GMT
Burnt the effigy of SP leader
X

पुतला फूंकते भाजपा के नेता व कार्यकर्ता

Raebareli News: जैसे-जैसे प्रदेश के चुनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे नेताओं में बेचैनी देखने को मिल रही है। सभी नेता व दल अपने क्षेत्र में अपना पक्ष मजबूत करने में जुटे हुए हैं। और दूसरे दलों के नेताओं पर आरोप प्रत्यारोप कर उनके छवि तो जनता के नजर में खराब करने में लगे हुए हैं। क्योंकि सभी को चुनाव जीतना है और विधायक बन कर लखनऊ जाना है और अपने दल को सत्ता में लाकर सत्ता की मलाई खाना है। कुछ इसी तरह का वाकया रायबरेली से आ रहा है जहां पूर्व कैबिनेट मंत्री के खिलाफ भाजपा के नेताओं ने घेराबंदी शुरू कर दी है।

पुतला फूंकते भाजपा के नेता व कार्यकर्ता


पूर्व कैबिनेट मंत्री व ऊंचाहार सीट से सपा विधायक मनोज पाण्डेय के खिलाफ भाजपाइयों ने राजनैतिक घेराबंदी करना शुरू कर दिया है़। सोमवार को कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कृष्ट मौर्य के नेतृत्व में भाजपाइयों ने ऊंचाहार चौराहे पर मनोज पाण्डेय का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट मौर्य ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक ने दो दिन पूर्व प्रधानमंत्री, कैथवल गांव के प्रधान और यहां की जनता का अपमान किया था। जिसका वीडियो आज पूरे प्रदेश में वायरल हो रहा है़। उन्होंने विधायक से कहा कि क्षेत्र की जनता से तुरंत माफी मांगे। वरना उनके लिए आने वाला परिणाम काफी बुरा होने जा रहा है़।

मनोज पाण्डेय पीएम मोदी से माफी मांगें-भाजपा

2022 के चुनाव में ये उन्हें देखने को भी मिल जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि देश के प्रधानमंत्री से भी वो माफी मांगे वरना पूरे उत्तर प्रदेश और देश में मनोज पाण्डेय का पुतला फूंका जाएगा। वहीं आज एक प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री व ऊंचाहार से सपा विधायक मनोज पाण्डेय ने वायरल वीडियो पर कहा कि मैं देश के सम्मानित प्रधानमंत्री का सम्मान करता हूं। मैंने प्रधानमंत्री के बारे में कोई टिप्पणी नही की है। मनोज पाण्डेय ने कहा कि नीरव मोदी के बारे में मैंने वहां चर्चा की इस को वहां के प्रधान के साथ जोड़ा है। पुतला फूंकने को लेकर ऊंचाहार विधायक ने कहा कि 2012 से लेकर 2017 तक जनता ने विरोधियों की औकात दिखाई है। आने वाले 2022 के विधान सभा चुनाव जमानत बचा पाना मुश्किल होगा उन लोगों का।

Deepak Raj

Deepak Raj

Next Story