×

Raebareli News: उड़ी आदर्श आचार संहिता की धज्जियां, BJP का झंडा-स्टीकर लगी कार से चार्ज लेने पहुंची मुख्य चिकित्सा अधीक्षक

Raebareli News: विवार को जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का प्रभार संभालने नीता साहू अस्पताल पहुंची। वो गाड़ी संख्या यूपी 70 डीएन 0063 से पहुंची थीं।

Narendra Singh
Report Narendra SinghPublished By Divyanshu Rao
Published on: 9 Jan 2022 1:40 PM GMT (Updated on: 9 Jan 2022 1:44 PM GMT)
Raebareli News
X

आदर्श आचार संहिता उल्लघंन की तस्वीर 

Raebareli News: आदर्श आचार संहिता प्रदेश में प्रभावी हो चुकी है। लेकिन सत्ता के दबदबे के आगे इलेक्शन कमीशन के निर्देश धूल फांक रहे। यकीन नहीं आता तो सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र की यह तस्वीरें देखिए। जहां बीजेपी की झंडा और स्टीकर लगी सीएमएस चार पहिया गाड़ी से चार्ज लेने जिला अस्पताल पहुंची। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारी से लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी आंखों पर पट्टी बांधे रहे।

जी हां, रविवार को जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का प्रभार संभालने नीता साहू अस्पताल पहुंची। वो गाड़ी संख्या यूपी 70 डीएन 0063 से पहुंची थीं। जिस पर भाजपा का स्टीकर लगा था। स्टीकर में मोदी-योगी के साथ बीजेपी का सिंबल कमल छपा हुआ था। इस पर डॉ. नीता योगिनी वरिष्ठ समाजसेवी प्रयागराज लिखा हुआ और उनकी फोटो लगी हुई थी।

फिलहाल इस मामले में डीएम रायबरेली वैभव श्रीवास्तव से जब बात की गई तो उन्होंने कहा मीडिया के माध्यम से हमें जानकारी हो रही है। काफी गंभीर प्रकरण है यह। तत्काल सीएमएस से स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story