Raebareli News : कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन को सपा बसपा के सम्मेलनों से अलग बताया

Raebareli News :यूपी के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन को सपा बसपा के सम्मेलनों से अलग बताया है।

Narendra Singh
Report Narendra SinghPublished By Shraddha
Published on: 8 Sep 2021 2:13 PM GMT
यूपी के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक
X

यूपी के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक 

Raebareli News : उत्तर प्रदेश सरकार चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में आज उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक (Cabinet Minister Brajesh Pathak) ने भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन (BJP Prabudh Conference) को सपा बसपा के सम्मेलनों से अलग बताया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा समाज के सम्मानित वर्ग जैसे डॉक्टर, इंजीनियर, वकील और शिक्षकों को जोड़ने का काम कर रही है।

सपा प्रवक्ता मनोज पाण्डेय (Manoj Pandey) के वायरल वीडियो पर कानून मंत्री ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में लोगों को सीमा और मर्यादा में रहना चाहिए। उत्तर प्रदेश में ओवैसी के धुआंधार कार्यक्रम पर निशाना साधते हुए कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि ओवैसी से बीजेपी को कोई खतरा नहीं है।


वहीं ब्राह्मण वोट बैंक (brahmin vote bank) को बढ़ाने के लिए आज बृजेश पाठक महाराजगंज पहुंचे। जहां पर प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में भाग लिया और ब्राह्मणों को इस सरकार में सबसे ज्यादा हितैषी बताया ब्राह्मण का सम्मान खाली बीजेपी में ही सुरक्षित है। बीजेपी सबका साथ सबका विकास और सबका सम्मान करती है इसीलिए आज प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में डॉक्टर और इंजीनियर और शिक्षक भी शामिल हैं। बृजेश पाठक के पहुंचने पर भीड़ न जुटा पाने को लेकर कहीं ना कहीं बृजेश पाठक की नाराजगी भी देखने को मिली है। प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में भीड़ न होने से काफी पार्टी कार्यकर्ताओं पर नाराजगी भी जाहिर करते नजर आए है।


रायबरेली में आज भाजपा के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक (Cabinet Minister Brajesh Pathak) पहुंचे। जिन्होंने भाजपा के प्रबुद्ध सम्मलेन को अन्य पार्टियों से अलग बताया है। ब्राह्मण वोट बैंक (brahmin vote bank) को बढ़ाने के लिए आज केंद्रीय मंत्री बृजेश पाठक महाराजगंज भी पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा के प्रबुद्ध सम्मलेन में हिस्सा लिया।

Shraddha

Shraddha

Next Story