×

Raebareli News: दो दिवसीय दौरे पर आज रायबरेली पहुंचे किरणमय नन्दा, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

Raebareli News: किरणमय नन्दा ने कहा कि इस बार का चुनाव भाजपा सरकार की झूठ, छल एवं धोखा बनाम समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) के विकास पर कार्यो और सबको जोड़कर चलने पर होगा।

Narendra Singh
Report Narendra SinghPublished By Monika
Published on: 25 Sep 2021 4:45 PM GMT
Kiranmoy Nanda
X

किरणमय नन्दा (फोटो : सोशल मीडिया )

Raebareli News: इस बार का चुनाव भाजपा सरकार की झूठ, छल एवं धोखा बनाम समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) के विकास परक कार्यो और सबको जोड़कर चलने के मुद्दे पर होगा। जनहित की योजनाओं को धरातल पर लागू करने के लिए प्रतिबद्ध समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के व्यक्तित्व के सपा चुनावी एजेंडा बनायेगी। इसलिए समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि आप सभी ईमानदारी के साथ समाजवादी पार्टी की योजनाओं एवं किए गए कार्यो को लोगों के बीच लेकर जायें। हमें समाज के अन्तिम व्यक्ति से मिलकर भाजपा की कुनीतियों को बताना होगा। ये बातें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नन्दा (Kiranmoy Nanda) ने आज यहाँ कही। उन्होंने यहां बूथ, सेक्टर, ब्लॉक, विधान सभा एवं जिला कमेटी के लोगों के साथ व विधानसभा चुनाव के आवेदकों को लेकर चर्चा की। आगामी विधान सभा चुनाव (Vidhan Sabha Election) में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को सफलता दिलाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नन्दा (फोटो : सोशल मीडिया )

भाजपा से किसान से लेकर छात्र तक सभी दुखी

उन्होंने कहा भाजपा से किसान, नौजवान, मजदूर, व्यापारी, छात्र सभी दुःखी हैं। लोग विधानसभा चुनाव में उम्मीद के साथ इस इन्तजार में है कि भाजपा को हटाकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनायी जाए। समाजवादी युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव (Vikas Yadav) ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को बूथ पर सक्रिय रहकर वोट बढ़ाने का कार्य एवं भाजपा सरकार (BJP Government) द्वारा किया जा रहा अन्याय लोगों को बताना है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story