×

UP Election 2022: अदिति सिंह ने प्रियंका गांधी पर जमकर बोला हमला, कही ये बड़ी बात

दरअसल अदिति सिंह 2017 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के प्रत्याशी के तौर पर जिले की सदर विधानसभा से निर्वाचित हुए थी और कांग्रेस ने भी उन्हें महिला कांग्रेस का महासचिव बनाया था।

Narendra Singh
Report Narendra SinghPublished By Divyanshu Rao
Published on: 2 Feb 2022 9:45 AM GMT
UP Election 2022
X

आदिति सिंह की तस्वीर 

UP Election 2022: रायबरेली में विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। सदर विधानसभा से कांग्रेस से चुनकर आई अदिति सिंह ने बीजेपी ज्वाइन करने के बाद से ही कांग्रेस व उनके बीच आरोप प्रत्यारोप का दौरा चल रहा है। आज अदिति सिंह ने अपना नामांकन कराया और इस दौरान मीडिया के सवालो का जवाब देते हुए उन्होंने प्रियंका गांधी पर जमकर भड़ास निकाली साथ ही उनके पति को उनके खिलाफ न बोलने पर उनका टिकट काटने का आरोप लगाया।

दरअसल अदिति सिंह 2017 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के प्रत्याशी के तौर पर जिले की सदर विधानसभा से निर्वाचित हुए थी और कांग्रेस ने भी उन्हें महिला कांग्रेस का महासचिव बनाया था। लेकिन सूबे में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही अदिति सिंह योगी व मोदी सरकार का गुणगान करने लगी और कांग्रेस से बगावत कर दी।हाल ही में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली और उन्हें बीजेपी ने भी ईनाम स्वरूप सदर सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया।

आदिति सिंह की तस्वीर

कांग्रेस ने आदिति सिंह के पति अंगद सिंह का टिकट काटा

इस बीच पंजाब में भी विधानसभा चुनाव हो रहे है। जंहा पर अदिति के पति अंगद सिंह सैनी कांग्रेस से विधायक है। लेकिन इस बार कांग्रेस ने उनका टिकट काट दिया।आज नामांकन कराने कलेक्ट्रेट पहुची अदिति सिंह ने प्रियंका गांधी पर उनके पति के टिकट काटने का आरोप लगाया।साथ ही कहा कि प्रियंका गांधी चाहती थी कि उनके पति उनकी खिलाफत करे लेकिन उनके न करने पर उन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया गया।

वो महिलाओ की लड़ाई लड़ने की बात कहती है लेकिन अन्य राज्यो में उन्होंने महिलाओ को टिकट क्यों नही दिया।यूपी में उनके पास लोग नही थे इसलिए उन्होंने यंहा पर महिलाओ को प्रत्याशी बनाया।मैं बिना पिता की संतान हूँ उन्होंने मेरा व मेरे परिवार का जमकर उत्पीड़न किया है।वो महिलाओ की लड़ाई क्या लड़ेगी। जो एक महिला का उत्पीड़न कर रही है।


Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story