UP Election 2022: डिप्टी सीएम केशव मौर्य का कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा कांग्रेस का दुर्ग ढह जाएगा, सपा सरकार में बिजली से हाल था बेहाल

ऊंचाहार विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अमरपाल मौर्या के समर्थन में एक रैली को संबोधित करते हुए केशव प्रसाद ने कहा कि रायबरेली की सभी 6 सीटों पर कमल खिलेगा और रायबरेली में विकास की गंगा बहेगी।

Network
Newstrack NetworkPublished By Divyanshu Rao
Published on: 18 Feb 2022 1:30 PM GMT
UP Election 2022
X

केशव प्रसाद मौर्य की तस्वीर 

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज रायबरेली में कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक किला भी ध्वस्त होने वाला है। जिस तरीके से अमेठी को कांग्रेस अपना किला मानती थी और उसको भारतीय जनता पार्टी ने ध्वस्त कर दिया। ठीक उसी तरह अब रायबरेली भी भारतीय जनता पार्टी का अभेद दुर्ग कहलाएगा। उन्होंने समाजवादी पार्टी को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सपा सरकार ने राम भक्तों पर गोली चलाई थी। इनको जनता माफ नहीं करेगी।

ऊंचाहार विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अमरपाल मौर्या के समर्थन में एक रैली को संबोधित करते हुए केशव प्रसाद ने कहा कि रायबरेली की सभी 6 सीटों पर कमल खिलेगा और रायबरेली में विकास की गंगा बहेगी। केंद्र और राज्य सरकार के खजाने रायबरेली के लिए खोल दिए जाएंगे और मैं खुद इसकी मॉनिटरिंग करूंगा। मैं खुद की जिम्मेदारी लेता हूं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी भी पहले बदायूं, मैनपुरी,इटावा, फिरोजाबाद को अपना गढ़ मानती थी लेकिन आज वह भारतीय जनता पार्टी के अभेद दुर्ग है।

अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने अपने चाचा का ही नहीं बल्कि अपने पिता का भी अपमान किया है इसको मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर उनके अंतिम संस्कार में भी नहीं आए थे।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार में बिजली नहीं आती थी आपने देखा होगा कि लोग समाजवादी पार्टी सरकार के कार्यकाल में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे क्योंकि बिजली आतीnet ही नहीं थी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बिजली जाती है नही है।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story