×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

UP Election 2022: जिन्ना पर अखिलेश को जमकर घेरा कांग्रेस ने, रायबरेली पहुंची 'प्रतिज्ञा यात्रा' में बोले प्रमोद तिवारी

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की 'प्रतिज्ञा यात्रा' (Pratigya Yatra) को लेकर सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे प्रमोद तिवारी ने अखिलेश यादव को उनके द्वारा दिए गए जिन्ना वाले बयान पर आड़े हाथों लिया है।

Narendra Singh
Published on: 1 Nov 2021 1:46 PM GMT
Raebareli: Pratigya Yatra reached Rae Bareli, Pramod Tiwari addressed the gathering
X

रायबरेली: 'प्रतिज्ञा यात्रा' पहुंची रायबरेली, प्रमोद तिवारी ने किया सभा को संबोधित 

UP Election 2022: कांग्रेस की 'प्रतिज्ञा यात्रा' (Congress Ki Pratigya Yatra) लेकर सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे प्रमोद तिवारी ने आज दूसरे दिन अखिलेश यादव को उनके द्वारा दिए गए बयान जिन्ना ने दिलाई थी आजादी, पर जवाब दिया कि जिन्ना ने बंटवारा किया था। उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) में रायबरेली में सपा से गठबंधन पर कहा कि रायबरेली से कांग्रेस लड़ेगी।

मीडिया से बातचीत में प्रमोद तिवारी (Pramod Tiwari) ने कहा कि रायबरेली हम चुनाव लड़ने नहीं आते यह गांधी परिवार का घर है। अगर रायबरेली नहीं होता तो इंदिरा गांधी नहीं होतीं। अगर रायबरेली नहीं होता तो सोनिया गांधी नहीं होती। प्रमोद ने कहा रायबरेली को हम नही छोड़ेंगे रायबरेली हमको नहीं छोड़ेगा। उन्होंने कहा यूपी के कई जिलों से होकर यहां आए हैं, जो जनता का प्यार-उत्साह मिल रहा है ऐसा ही प्यार ऐसा ही स्नेह 1980-84 में हमें मिला था। मैं कह सकता हूं जैसे 80 और 84 में जनता का आशीर्वाद हमें मिला और हमने उत्तर प्रदेश और केंद्र में सरकार बनाई वातावरण वैसे ही बन रहा है। हमें पूरी उम्मीद है भाजपा (BJP) का जाना तय है कांग्रेस का आना तय है।

बाप ने 33%आरक्षण दिया था, वहां वैसे ही बेटी विधानसभा में आरक्षण देगी-प्रमोद तिवारी

प्रमोद तिवारी ने यह भी कहा कि जब पंचायत में 33% आरक्षण राजीव गांधी (Rjeev Gandhi) दे रहे थे तब वहां सवाल था कि महिलाएं कहां से आएंगी? आज 33%प्रधान हैं कि नहीं, प्रमुख और जिला पंचायत हैं कि नहीं हैं। जिस तरह बाप ने 33%आरक्षण दिया था वहां वैसे ही बेटी विधानसभा में आरक्षण देगी।


यूपी विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) में भले प्रियंका गांधी सक्रिय दिख रही हों लेकिन नेतृत्व राहुल गांधी का ही है। यह कहना है कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल का। प्रतिज्ञा यात्रा के समापन पर रायबरेली पहुंचे हार्दिक पटेल से यह पूछे जाने पर कि राहुल गांधी सक्रिय नहीं दिख रहे हैं, उन्होंने कहा, प्रियंका गांधी की हर एक लड़ाई में उनका सहयोग रहा है और राहुल गांधी के नेतृत्व में ही यहां लड़ाई लड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के हर निर्णय की उन्हें जानकारी होती है। राहुल गांधी जहां ज़रूरत होती है वहां पहुंचते भी हैं।

हवाई जहाज़ में प्रियंका और जयंत चौधरी की मुलाकात को लेकर हार्दिक पटेल ने साफ करते हुए कहा कि इस मुलाकात के कोई राजनैतिक मायने नहीं हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया को भी नसीहत देते हुए कहा कि मीडिया को भी हर बात के राजनैतिक मायने नहीं निकालना चाहिए।


जब रिज़ल्ट आएगा तब पता चलेगा- हार्दिक पटेल

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी और अजय राय के नेतृत्व में वाराणसी से चलकर विभिन्न जनपद होते हुए रायबरेली पहुंची प्रतिज्ञा यात्रा (Congress Ki Pratigya Yatra) के समापन पर हार्दिक पटेल इसमें शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जनता का बहुत समर्थन मिलने की बात तो कहीं, लेकिन यह पूछे जाने पर कि कौन सी ऐसी गणित है जिसके बूते आप प्रदेश में सरकार बनाएंगे, इस सवाल का जवाब वह नहीं दे सके। उन्होंने यह कह कर सवाल टाल दिया कि वो तो जब रिज़ल्ट आएगा तब पता चलेगा।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story