TRENDING TAGS :
सपा का UP में प्रदर्शन, एक क्लिक में जानें हर जिले का अपेडट
समाजवादी पार्टी क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत के अध्यक्षों के चुनाव में भाजपा सरकार द्वारा की गई धांधली और लोकतंत्र की हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रही है।
Live SP Protest: समाजवादी पार्टी क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत के अध्यक्षों के चुनाव में भाजपा सरकार द्वारा की गई धांधली और लोकतंत्र की हत्या के विरोध में गुरुवार को 12 बजे से तहसील स्तर पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए पार्टी की तरफ से हर कार्यकर्ता को निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं सपा के इस प्रदर्शन को लेकर प्रशासन भी अलर्ट है। इसके लिए कुछ सपा नेताओं को पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। वहीं कुछ जगहों पर सपा कार्यकर्ताओं को बाहर निकलने से भी रोका जा रहा है।
Live Updates
- 15 July 2021 12:01 PM IST
हमीरपुर: ब्लाक प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में लोकतंत्र की की गई हत्या के विरोध में समाजवादी पार्टी का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शन कर रहे सपाइयों को रोका।
- 15 July 2021 11:55 AM IST
बस्ती: समाजवादी पार्टी करेगी तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन। सपा कार्यकर्ता 16 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन के बाद एसडीएम को सौंपेंगे ज्ञापन। हरैया विधानसभा के सपा नेता अशोक सिंह ने बताया पार्टी के कई बड़े नेता होंगे शामिल।
- 15 July 2021 11:32 AM IST
अमेठी: अमेठी में सपा कार्यकर्ताओं ने सभी तहसीलों में प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन।
- 15 July 2021 11:25 AM IST
लखनऊ: अखिलेश यादव के आवाहन पर गोमतीनगर विस्तार तहसील पर प्रदर्शन करते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता। कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार का फूँका पुतला।
- 15 July 2021 11:11 AM IST
कन्नौज: सपा के धरना प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने कई सपा नेताओं को घरो से उठाया और कुछ को किया घरों में ही पुलिस के पहरे के बीच कैद।
- 15 July 2021 11:09 AM IST
सोनभद्र: पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को तहसील जाने से रोका कई नजरबंद, सैकड़ों लिए गए हिरासत में। थाना स्तर पर ही सपाइयों की रोकने की चलती रही कवायद, सपा ने कहा, लोकतंत्र का हनन।
- 15 July 2021 10:58 AM IST
राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन देंगे सपाई
रायबरेली: समाजवादी पार्टी का धरना प्रदर्शन आज। जनपद के छह तहसील मुख्यालयो पर होगा धरना प्रदर्शन। गन्ने का भुगतान,कृषि कानून व महंगाई समेत 16 सूत्रीय सौंपा जाएगा ज्ञापन। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौपेंगे सपाई।