Congress Shakti Yatra Sitapur: कांग्रेसियों ने निकाली शक्तियात्रा, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

Congress Shakti Yatra Sitapur: कांग्रेसियों की यह शक्तियात्रा (Congress shakti yatra) लालबाग (Lalbagh) से शहर की मुख्य बाजार का भ्रमण करते हुए आंख अस्पताल रोड तक निकाली गई।

Sami Ahmed
Report Sami AhmedPublished By Ragini Sinha
Published on: 20 Dec 2021 12:45 PM GMT
Congress Shakti yatra
X

Congress Shakti yatra: कांग्रेसियों ने निकाली शक्तियात्रा

Congress Shakti Yatra Sitapur: यूपी के सीतापुर (Sitapur) में कांग्रेसियों ने शक्ति यात्रा (Shakti yatra) निकाली, जिसमें सैकड़ों महिलाएं व पुरुष कार्यकर्ता शामिल रहे। कांग्रेसियों की यह शक्तियात्रा (Congress shakti yatra) लालबाग (Lalbagh) से शहर की मुख्य बाजार का भ्रमण करते हुए आंख अस्पताल रोड तक निकाली गई।


'भ्रष्टाचार बढ़ा है मंहगाई बढ़ी है'

इस दौरान भ्रष्टाचार व बेरोजगारी (Berojgari) को लेकर कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी (Sarkar ke khilaf narebazi) की। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शमीना शफीक (Congress national general secretary Shamina Shafiq) ने कहा कि उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में जिस तरह से भ्रष्टाचार बढ़ा है मंहगाई बढ़ी है, बेरोजगारी (Berojgari) बढ़ी है हिंसा बढ़ी है इन सबके खिलाफ जिस तरह से प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) महिलाओं में आक्रोश बढ़ा है उसको लेकर पिछले 3 वर्षों से वह महिलाओं से मिल रही हैं। उनसे मिलकर यह जाना है कि महिलाएं सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में शोषित हैं,पीड़ित है।

शक्ति यात्रा लगभग तीन किलोमीटर लंबी

उनकी कोई आवाज नही सुनता है प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) जी आधी आबादी को पूरा हक़ दिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हम महिलाएं हैं तो लड़ सकते हैं अत्याचार होगा तो लड़ सकते हैं। इसी आक्रोश को लेकर हम लोगों ने शहर के लालबाग से यात्रा निकाली है। शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आंख अस्पताल के पास स्थित गांधी प्रतिमा से लालबाग चौराहा, मुख्य बाजार घंटाघर होते हुए हनुमान मंदिर के निकट गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा समाप्त हुई। यह शक्ति यात्रा (Shakti yatra) लगभग तीन किलोमीटर लंबी रही तथा इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

महिलाओं की 40% हिस्सेदारी निभाने का वचन दिया गया

शहर अध्यक्ष संतोष भार्गव (City President Santosh Bhargava) ने कहा कि आज यह यात्रा शहर के समस्त वार्डों में भी सम्पन्न की गई एवं वचन हम निभाएंगे के अंतर्गत महिलाओं के लिए कांग्रेस की प्रतिज्ञाएं जैसे प्रदेश में वीरांगनाओं के नाम पर 75 दक्षता विद्यालय, आंगनबाड़ी और आशा बहुओं को रु 10000 प्रति माह मानदेय, रु 1000 प्रति माह वृद्धा - विधवा पेंशन, नए सरकारी पदों में आरक्षण प्रावधानों के अनुसार 40% महिलाओं की नियुक्ति, महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा, सालाना 3 गैस सिलेंडर मुफ्त, छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी और टिकटों में महिलाओं की 40% हिस्सेदारी निभाने का वचन दिया गया।

Taza khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story