Sitapur News : तिलक समारोह में हुई हर्ष फायरिंग, गोली लगने से महिला की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Sitapur News : तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग हो गई जिसमें अपने घर की छत पर खड़ी एक महिला को गोली लग गई।

Sami Ahmed
Report Sami AhmedPublished By Shraddha
Published on: 8 Dec 2021 9:22 AM GMT
तिलक समारोह में हुई हर्ष फायरिंग
X

तिलक समारोह में हुई हर्ष फायरिंग

Sitapur News : यूपी के सीतापुर में हर्ष फायरिंग (Harsh Firing) का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें तिलक समारोह (Tilak Ceremony) के दौरान हर्ष फायरिंग हो गई जिसमें अपने घर की छत पर खड़ी एक महिला को गोली लग गई। गोली लगने से तिलक समारोह में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रही थी तभी रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने देर रात आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

बताते चले कि संदना थाना क्षेत्र (sandana police station area) के महसुई गांव (Mahsui Village) में रात ग्राम प्रधान रमेश चन्द राठौर के घर तिलक समारोह था। रमेश चन्द राठौर के पुत्र नीरज के तिलक समारोह में गांव के ही रहने वाले रामनाथ का परिवार भी शामिल हुआ। बताते हैं कि रामनाथ के साथ आए परिवार में उसकी 22 वर्षीय विवाहित पुत्री अंजू घर की छत पर थी। गाजे-बाजे के साथ कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान गोलियों की तड़तड़ाहट शुरू हो गई। जिसमें एक गोली अंजू के चेहरे पर जा लगी। गोली लगते ही वह गिर गई । कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई। परिवारजन आनन फानन में महिला को अस्पताल लेकर गए।

बताया जा रहा है कि लखनऊ पहुंचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। उधर, हर्ष फायरिंग की जानकारी पर रामगढ़ चौकी व संदना थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। गोली चलाने और लगने से घायल होने वाली महिला के बारे में जानकारी जुटाई गईं। मौके पर मौजूद लोगों के बयान लिए गए।

सीओ मिश्रिख सुशील यादव का कहना है कि जांच में ये पता चला है कि जिस लाइसेंसी रिवाल्वर से गोलियां चली हैं वो प्रधान श्रीकृष्ण का है। फिलहाल आरोपी प्रधान गिरफ्तार कर लिया गया है। शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रधान के विरुद्ध केस दर्ज करते हुए शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त किया जाएगा।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shraddha

Shraddha

Next Story