×

Sitapur News: जलशक्ति मंत्री का हवाई सर्वे, बाढ़ से 25 हजार प्रभावितों का लिया जायजा

Sitapur News: जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि बाढ़ से 3 तहसीलें प्रभावित हुई है, 67 ग्राम पंचायतों में पानी गया है लगभग 5 हजार हेक्टेयर कृषि योग्य जमीन प्रभावित हुई है।

Sami Ahmed
Report Sami AhmedPublished By Divyanshu Rao
Published on: 22 Oct 2021 1:54 PM GMT (Updated on: 22 Oct 2021 2:16 PM GMT)
Sitapur News
X

बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करते जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह 

Sitapur News: सीतापुर में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह पहुंचे। गांजर इलाके में बैराजों से छोड़े गए लाखों क्यूसेक पानी से उफनायी शारदा और घाघरा से मची तबाही को अपनी आंखों से देखा। मंत्री ने हवाई सर्वेक्षण में गांजर इलाके में बाढ़ से तबाह हुए गांव व फसलों की हालात का जायजा लिया। इसके बाद जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह (jal shakti mantri mahendra singh) सीतापुर कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने डीएम एसपी सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।

Barabanki sarfaraz warsi के अनुसार बाढ़ प्रभावित इलाकों का जलशक्ति मंत्री ने हवाई सर्वेक्षण किया, बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायतों के लिए बनाये नोडल अधिकारी, जिला प्रशासन को बाढ़ प्रभावितों की हर संभव मदद का निर्देश दिया।

जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर आज बाराबंकी जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन सभागार में अफसरों के साथ समीक्षा कर बाढ़ के हालात और मुआवजा को लेकर बातचीत की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान जलशक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद आज बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया है। बनबसा बैराज से पांच लाख 47 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। नेपाल की तरफ से भी चार लाख 91 हजार क्यूसेक पानी सरयू नदी में छोड़ा गया है। बाराबंकी जिले में 69 ग्राम पंचायतें और 26 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बताया कि बाराबंकी जिले में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। इसके अलावा जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि सभी बाढ़ प्रभावितों की हर संभव मदद की जाए। लोगों के लिए शुद्ध पेय जल और राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। उन्होंने बताया कि हर बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायत के लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जो वहां को समस्या को देखकर उसके हल की कार्ययोजना बनाएंगे।

जलशक्ति मंत्री डा.महेंद्र सिंह ने इस दौरान जिला प्रशासन की सराहना की। उन्होनें कहा कि जिस तरह प्रशासन ने लोगों की मदद कर लोगों को बचाया है। भोजन, पानी आदि की व्यवस्था की है। यह वाकई काबिले तारीफ है। जिला प्रशासन के साथ ही जनप्रतिनिधि भी लगातार लोगों को राहत देने का काम कर रहे हैं।

जल शक्ति मंत्री (up jal shakti mantri) महेंद्र सिंह (mahendra singh ka bayan) ने कहा कि बाढ़ से 3 तहसीलें प्रभावित हुई है, 67 ग्राम पंचायतों में पानी गया है लगभग 5 हजार हेक्टेयर कृषि योग्य जमीन प्रभावित हुई है। राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है मुख्यमंत्री के निर्देश हैं। जिनके घर गिरे है, तत्काल उनको पैसा दिया जाए, जिनकी फसल नष्ट हुई है उनको मुआवजा दिया जाए, सरकार के द्वारा उनको सहायता प्रदान की जाएगी। हर ग्राम पंचायत में नोडल अधिकारी बनाना,भोजन के पैकेट व दवाइयां उपलब्ध कराना इसके लिए बैठक की गई है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र

मंत्री (mahendra singh ka bayan) ने कहा कि जनता को किसी प्रकार की कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए। हम लोग सीतापुर को पूरी तरीके से बचाएंगे। अभी तक लगभग 25 हजार लोग प्रभावित हुए हैं 67 ग्राम पंचायतों में, इसके अलावा हम लोग आकलन कर रहे हैं जैसे-जैसे पानी कम होगा वैसे ही पूरी जानकारी हो जाएगी।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में फंसे लोग

बताते चलें कि रेउसा क्षेत्र की काशीपुर,मल्लापुर ,नकहा, बढ़ईडीह ,जटपुरवा,कटरा, कोलिया छड़िया, चौंसा, सिरसा, मेयोड़ी छोलहा, ताहपुर, बजहा, दुलामऊ, बसंतापुर, हरिहर पुर,गौलोक कोडर, गुरगुचपुर ,चहलारी, डलिया ,भरथा,शिवपुरी, मुजेहना , नगरौली , राजापुर ,लालपुर ,महेशपुर , ईंट गाँव ,खानी हुसेनपुर रंडा कोडर, सीपतपुर, आदि ग्राम पंचायतों के लगभग डेढ़ सैकड़ा मजरे बाढ़ से प्रभावित बताये जा रहे हैं। ग्रामीणों को दवा इलाज के लिए लोहे के चने चबाने पड़ रहे हैं।

प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम किसी गांव तक नहीं पहुंच पाई हैं। बीमार मवेशियों के इलाज के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है। ग्राम पंचायत मेयोड़ी छोलहा में बीस झुग्गी झोपड़ी परिवार खुले आसमान के नीचे पहुंच गए हैं। वहीं बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए दो सरकारी व पांच प्राइवेट नावें चलाई जा रही हैं। साथ ही धूसपुरवा ,श्रीराम पुरवा में प्रशासन की तरफ से आठ सौ खाद्य सामग्री पैकेट वितरित किए गए हैं।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021, Sitapur news, sitapur news today, sitapur news today live, sitapur news latest news,sitapur news latest news today,sitapur news latest news today in hindi, sitapur news latest news today in hindi newstrack up, sitapur news latest news today in hindi newstrack, sitapur news latest news today in hindi newstrack live, jal shakti mantri mahendra singh, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, jal shakti mantri mahendra singh latest news, jal shakti mantri mahendra singh latest news in hindi,jal shakti mantri mahendra singh latest news in hindi today,jal shakti mantri mahendra singh latest news in hindi today live,jal shakti mantri mahendra singh latest news in hindi today news

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story