×

Sitapur News: कृषि विज्ञान केंद्र अम्बरपुर पहुंची राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, वैज्ञानिकों से की वार्ता

यूपी के सीतापुर में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अपने प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत पहुंची।

Sami Ahmed
Published on: 18 Aug 2021 6:52 PM GMT
Anandi Ben Patel
X

अम्बरपुर कृषि विज्ञान केंद्र में पहुंची राज्यपाल आनंदी बेन

Sitapur News: यूपी के सीतापुर में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अपने प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत पहुंची। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सिधौली इलाके के अम्बरपुर कृषि विज्ञान केंद्र पहुंची। राज्यपाल ने कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में स्थित प्रशिक्षण कक्ष में केन्द्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई और प्रगतिशील किसानों ने वार्ता भी की। राज्यपाल ने कृषि विज्ञान केंद्र में पौधारोपण भी किया। वहीं अम्बरपुर आंगनबाड़ी केन्द्र पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से मुलाकात की। इसके बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आंगनबाड़ी केंद्र में गोद भराई अन्नप्राशन के कार्यक्रम में शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के द्वारा आजीविका मिशन के तहत लाभार्थियों को चेक का भी वितरण किया गया। इस मौके पर डीएम विशाल भारद्वाज सहित जिले के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

इसके बाद राज्यपाल का काफिला कमलापुर थाना क्षेत्र में स्थित विज्ञान स्कूल में पहुंचा। जहां स्वयं सहायता समूह, फार्मस प्रड्यूसर आर्गेनाइजेशन तथा एक जनपद एक उत्पाद से सम्बंधित उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। जिसमें सभी विभागों के स्टाल लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने क्षय रोग उन्मूलन प्रधानमंत्री आवास योजना किसान उत्पादक संगठन के प्रस्तुतीकरण को लेकर वार्ता की। राज्यपाल ने स्टॉल पर मौजूद सभी विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों व किसानों से जानकारी ली।

राज्यपाल ने संबोधन में किसानों के हित में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए किसान भाइयों एवं बहनों से कहा आप लोग काफी अच्छा कार्य कर रहे हैं, लेकिन कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि से जुड़े विभागों के साथ मिलकर खेती किसानी के क्षेत्र में और अधिक कार्य करने की आवश्यकता है जिससे आप लोगों को यथोचित लाभ मिल सके। राज्यपाल ने गुजरात में आम, प्याज, आलू आदि फसलों के प्रबंधन एवं निर्यात मॉडल पर चर्चा करते हुए कहा कि यहां पर भी किसानों को अपनाकर फसलों का उचित लाभ प्राप्त करना चाहिए। किसानों से कहा की सभी लोगों को एफपीओ की सोच पर काम करने की आवश्यकता है जिससे सभी को उचित मूल्य मिल सके। कार्यक्रम का संचालन कृषि वैज्ञानिक डॉ. वी0के सिंह ने किया।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story