×

Sitapur News: राजनाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ जीता तो चुनाव जीता

इसके बाद राजनाथ सिंह ने 2022 के विधानसभा चुनाव के मुद्दे पर आते हुए कहा कि बूथ कार्यकर्ता हमारी पार्टी की जान है।

Sami Ahmed
Report Sami AhmedPublished By Divyanshu Rao
Published on: 25 Nov 2021 11:12 AM GMT
Rajnath Singh
X
राजनाथ सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)

Sitapur News: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने आज सीतापुर (Sitapur) में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कारगिल की धरती में शहीद हुए कैप्टन मनोज पांडेय सीतापुर की धरती से पैदा हुए। जिनका भारत की सीमाओं को रक्षा करने में अहम योगदान रहा। सीतापुर की धरती बहुत ही पवित्र धरती है।

इसके बाद राजनाथ सिंह ने 2022 के विधानसभा चुनाव (Assembly elections 2022) के मुद्दे पर आते हुए कहा कि बूथ कार्यकर्ता हमारी पार्टी की जान है। यूपी में bjp को दो तिहाई बहुत हासिल करने से कोई रोक नही सकता। बूथ की बहुत एहमियत है बूथ जीता तो चुनाव जीता।उन्होंने कहा कि देश बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाना चाहती है।

राजनाथ सिंह की रैली की तस्वीर

वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा हम जनता की आँख में धूल झोंककर राजनीति नही करना चाहते हम जनता की आंख में आंख डालकर राजनीति करना चाहते है। उन्होंने कहा 2024 तक ऐसा कोई घर नही बचेगा जिसमे जल न पहुंच जाए।

समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा सपा की सरकार में तमाम मंत्रियों पर आरोप लगते थे किसी पर बलात्कार के किसी पर भ्रष्टाचार के। सपा सरकार में गुंडे माफियाओं का राज था।

इसके बाद किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कांग्रेस के शासन में कई बार किसानों पर गोली चली। समाजवादी पार्टी ने रामभक्तों पर भी गोलियां चलवाईं। इस बहाने उन्होंने भाजपा के कट्टर हिन्दुत्व को उभारने की कोशिश की।

अखिलेश के जिन्ना संबंधी बयान पर राजनाथ ने दो टूक कहा जिन्ना देश के विभाजन के लिए जिम्मेदार हैं।

देश की सीमाओं की रक्षा को लेकर बोले कि वैसे हम शांति पसंद करते हैं लेकिन कोई अगर हमे छेड़ेगा तो हम उसे कभी नहीं छोड़ेंगे। भारतीय सेना ने दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब दिया कि हम तुम्हारी धरती में घुसकर मारने की भी दम रखते हैं।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story