Sitapur News: सपा अध्यक्ष ने शिवम सिंह को दी 'छोटा अखिलेश' की उपाधि, जानें पूरा मामला

यूपी के सीतापुर में सपा के सबसे कम उम्र के कार्यकर्ता शिवम सिंह को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्र लिखकर 'छोटा अखिलेश' की उपाधि दी है।

Sami Ahmed
Report Sami AhmedPublished By Shashi kant gautam
Published on: 13 Aug 2021 10:01 AM GMT
Sitapur News: सपा अध्यक्ष ने शिवम सिंह को दी छोटा अखिलेश की उपाधि, जानें पूरा मामला
X

Sitapur News: यूपी के सीतापुर में सपा के छोटे से कार्यकर्ता शिवम सिंह के घर जब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पत्र पहुंचा तो पत्र खोलते ही सपा कार्यकर्ता शिवम सिंह खुशी से झूम उठा। पत्र में शिवम सिंह को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने छोटे अखिलेश की उपाधि दी है। शिवम के कार्यों से प्रभावित होकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पत्र भेजा है।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्र में लिखा कि आप समाजवादी पार्टी के आंदोलनों में सम्मिलित होकर गांव गांव जाकर सपा की नीतियों का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। सपा चौपाल लगाकर जन-जन में जागरूकता फैलाने और साइकिल यात्रा में भी भाग लिया है। इसके लिए आपको हार्दिक धन्यवाद। हमें विश्वास है आप सक्रिय रूप से लगे रहेंगे और सपा को मजबूत करेंगे।

शिवम सिंह के नाम के आगे छोटा अखिलेश की उपाधि

इतना ही नहीं अखिलेश यादव के पत्र में शिवम सिंह के नाम के आगे छोटा अखिलेश की उपाधि दी गई है। वहीं शिवम के माता पिता खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं और पूरा परिवार अखिलेश यादव को धन्यवाद दे रहा है। आपको बताना चाहेंगे शिवम सिंह की उम्र महज 17 साल है और वह कक्षा 12 का छात्र है। सबसे बड़ी बात यह है कि शिवम सिंह आरएमपी इंटर कॉलेज पढ़ाई करत है लेकिन अखिलेश यादव की तरह ही बनना चाहता है। फिलहाल अखिलेश यादव के पत्र के बाद शिवम के परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।


लोग छोटा अखिलेश के नाम से जानते हैं शिवम सिंह को

लोग छोटा अखिलेश के नाम से जानते हैं शिवम सिंह को

आपको बता दें कि जिले में सपा के इस छोटे से कार्यकर्ता शिवम सिंह को लोग छोटा अखिलेश के नाम से भी जानते हैं क्योंकि शिवम सिंह अखिलेश यादव की तरह ही भाषण देता है और जो बोलने का अंदाज है वह भी अखिलेश यादव की तरह ही है। सपा के छोटे कार्यकर्ता शिवम सिंह जब 15 साल के थे तभी से उनका यह सपना था कि वह अखिलेश यादव की तरह ही बनेंगे। अखिलेश यादव की तरह ही भाषण देंगे। शिवम सिंह अखिलेश यादव के कार्यों से खासे प्रभावित हैं। शिवम सिंह 15 साल की उम्र से ही साइकिल लेकर गांव गांव जाकर सपा की नीतियों का बखान करते थे। लोगों के घरों में जाकर सरकार सपा के बारे में बताते थे उसके इसी अंदाज़ को देखते हुए जिले के तमाम लोग उसे छोटा अखिलेश के नाम से बुलाने लगे।

अखिलेश यादव से खासे प्रभावित हैं शिवम सिंह

अखिलेश यादव से खासे प्रभावित हैं शिवम सिंह

सबसे बड़ी बात तो यह है कि इस छोटे से कार्यकर्ता शिवम सिंह की शुरुआती पढ़ाई आरएसएस के स्कूल से शुरू हुई और वह अखिलेश यादव से खासे प्रभावित है। शिवम सिंह ने बताया कि मुझे बचपन से ही अखिलेश यादव की तरह ही बनने का सपना देखा था। लेकिन आज जब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चिट्ठी लिखकर शिवम सिंह के घर भेजी तो शिवम सिंह खुशी से झूम उठा। अखिलेश यादव ने शिवम सिंह के आगे छोटा अखिलेश लिखकर उसे उपाधि दी। इस प्रशंसा पत्र को देखकर शिवम सिंह सहित उनका पूरा परिवार अखिलेश यादव को धन्यवाद दे रहे हैं।


सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पत्र

रामगोविंद चौधरी भी शिवम सिंह के घर प्रशंसा पत्र भेज चुके हैं

आपको बता दें कि सपा कार्यकर्ता शिवम सिंह सपा के नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के मंच से अखिलेश की आवाज में सभा को संबोधित भी कर चुके हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरह भाषण देने की वजह से सपा के जिले के जो कार्यकर्ता है वह शिवम सिंह की तारीफ करते नहीं थकते। इससे पहले शिवम सिंह की सच्ची निष्ठा और प्रतिभा को देखकर नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी भी शिवम सिंह के घर प्रशंसा पत्र भेज चुके हैं।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story