×

Sitapur News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने चारपाई पर बैठकर कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

यूपी के सीतापुर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह अचानक पहुंचे और उन्होंने सीतापुर और महोली विधानसभा बूथ का निरीक्षण किया।

Sami Ahmed
Report Sami AhmedPublished By Deepak Raj
Published on: 28 Aug 2021 6:53 PM GMT
BJP state chief Swatantra Dev Singh
X

 भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह

Sitapur News: यूपी के सीतापुर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह अचानक पहुंचे और उन्होंने सीतापुर और महोली विधानसभा बूथ का निरीक्षण किया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के साथ बीजेपी जिला अध्यक्ष भी मौजूद रहे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र सिंह ने चारपाई पर बैठकर कार्यकर्ताओं की पाठशाला लगाई और 2022 के चुनाव को लेकर उनमें जोश भरा और साथ ही जीत का गुरु मंत्र भी दिया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि तुम कार्यकर्ता के निर्माण के लिए निकले हो। भविष्य में एक कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष भी बन सकता है। नहीं होता तो मंडल अध्यक्ष बन सकता है।


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह

कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष हो सकता है। अमित शाह बूथ अध्यक्ष थे, नड्डा जी बूथ अध्यक्ष थे। आज यह लोग प्रदेश में हैं। जाकर निचले पायदान तक सिखाना है। ऐसा संगठन चले उसको सिखाना है। यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है किसी के वंश की पार्टी नहीं है। कार्यकर्ता अनुशासित हो संस्कारी हो, जातिवाद, क्षेत्रवाद के ऊपर एक समर्पित कार्यकर्ता हो। वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने मोबाइल फोन के जरिए कई मंडल अध्यक्षों से फोन पर वार्ता की और 2022 में बीजेपी को सत्ता में लाने के लिए गुरु मंत्र दिया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा 25 अगस्त से लेकर 31 अगस्त तक घर घर जाकर बूथ समितियों का सत्यापन करना है।


तालिबान को लेकर सपा मुखिया पर साधा निशाना

प्रदेश अध्यक्ष ने सपा मुखिया पर हताशा में जनता को गुमराह करने का गंभीर आरोप लगाया। प्रदेश अध्यक्ष में समाजवादी पार्टी मुखिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कोरोना से बचाव के लिए मोदी सरकार द्वारा मुफ्त वैक्सीन अभियान पर सपा मुखिया द्वारा पहले जनता को गुमराह किया गया तथा अब तालिबान जैसे क्रूर संगठन की वकालत करके समाजवादी पार्टी की असलियत जनता के सामने आ गई है। जनता ऐसे गैर जिम्मेदार विपक्षी दल को आगामी चुनाव में सबक सिखाएगी।

उत्तर प्रदेश में आज सुशासन स्थापित है -स्वतंत्र देव

प्रदेश अध्यक्ष ने कहां कि भाजपा की कथनी और करनी एक है समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए मोदी व योगी सरकार निरंतर काम कर रही है। उन्होंने पूर्व की सपा, बसपा सरकारों पर भ्रष्टाचार ,माफियाराज व परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में आज सुशासन स्थापित है। तथा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की अवधारणा के साथ योगी सरकार जन कल्याण के लिए काम कर रही है। कोरोनाकाल में मोदी व योगी सरकार ने हर जरूरतमंद की फिक्र की है तथा पार्टी कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों को हर संभव मदद पहुंचाने का कार्य किया है।

जबकि सपा बसपा व कांग्रेस जैसे गैर जिम्मेदार दलों ने सिर्फ बयानबाजी की है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सांगठनिक ढांचा बूथ स्तर पर मजबूत है। प्रदेश के सभी बूथों पर भारतीय जनता पार्टी का संगठन मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है तथा विपक्ष दिशाहीन हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि 2022 में मोदी व योगी सरकार के जन कल्याणकारी कार्यों व जनता के भरोसे के चलते भाजपा 350 प्लस का लक्ष्य हासिल कर दोबारा सरकार बनाएगी।

Deepak Raj

Deepak Raj

Next Story