×

Sitapur news: विधानसभा उपाध्यक्ष बोले, सपा और राजभर की नैया 2022 में डूब जाएगी

Sitapur news: विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल शाहजहांपुर से लखनऊ जाते समय गोंदलामऊ ब्लॉक प्रमुख के आवास पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं से शिष्टाचार भेंट वार्ता की।

Sami Ahmed
Report Sami AhmedPublished By Shweta
Published on: 21 Oct 2021 4:12 PM GMT
Vidhan Sabha Deputy Speaker Nitin Agarwal
X

  विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल  

Sitapur news: विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल (vidhan sabha upadhyaksh Nitin Agarwal) देर शाम सीतापुर पहुंचे। विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल शाहजहांपुर से लखनऊ जाते समय गोंदलामऊ ब्लॉक प्रमुख के आवास पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं से शिष्टाचार भेंट वार्ता की। इस दौरान उनका जगह जगह स्वागत किया गया।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने सपा कांग्रेस व राजभर पर निशाना साधा। नितिन अग्रवाल ने कहा कि राजभर अलग-अलग दल ढूंढ रहे हैं चुनाव लड़ने के लिए, उनको सहारे की जरूरत थी, डूबते को तिनके का सहारा मिल गया। डूबती हुई सपा को राजभर का सहारा है, दोनों ही जिस नैया में बैठे हैं वह 2022 में डूब जाएगी।

वहीं विधानसभा उपाध्यक्ष प्रियंका पर निशाना साधते हुए बोले, जिन मुद्दों को लेकर उत्तर प्रदेश में घूम रही हैं उससे अधिक उत्पीड़न महिलाओं का ,किसानों का राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हो रहा है जहां उनकी सरकार है। प्रदेश की जनता देख रही है, वह उत्तर प्रदेश में केवल राजनीति करने आयी हैं, उनका ना तो किसानों से लगाव है और ना ही महिलाओं से। आज प्रदेश की महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं, योगी जी के हाथ में प्रदेश की बागडोर है। माफिया या तो जेल के अंदर हैं उत्तर प्रदेश की सीमा से बाहर भाग गए हैं। प्रदेश की जनता इस बार फिर बीजेपी की सरकार बनाएगी। वहीं चाचा भतीजे के गठबंधन पर बोले, उनका परिवारिक मामला है चाचा तो कई बार अपील कर चुके हैं, लेकिन भतीजा कोई जवाब नहीं दे रहा है।

नितिन अग्रवाल का महोली में भी हुआ भव्य स्वागत


नवनिर्वाचित विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल के प्रथम नगर आगमन पर उनका पूर्व जिलापंचायत सदस्य व उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा द्बारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान नितिन अग्रवाल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा मनोज मिश्रा मेरे परिवार के सदस्य हैं। इस वजह से यहां के लोगों से मेरा विशेष लगाव है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक शशांक त्रिवेदी,पिसांवां ब्लाक प्रमुख मिथिलेश यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shweta

Shweta

Next Story