BJP के प्रदेश अध्यक्ष ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- जिन्ना का समर्थन करने का मतलब आतंकवाद का समर्थन करना

Sitapur News : BJP प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा जिन्ना का समर्थन करने का मतलब है आतंकवाद का समर्थन करना।

Sami Ahmed
Report Sami AhmedPublished By Ragini Sinha
Published on: 19 Nov 2021 5:24 AM GMT (Updated on: 19 Nov 2021 7:23 AM GMT)
Sitapur today lives news
X

BJP के प्रदेश अध्यक्ष ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, (social media)

सीतापुरः भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (state president Swatantra Dev Singh) ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर निशाना साधते हुए कहा है कि जिन्ना का समर्थन करने का मतलब है आतंकवाद का समर्थन करना (samarthan। स्वतंत्र देव सिंह सीतापुर (Sitapur) में बीजेपी विधायक सुनील वर्मा (Bjp vidhayak sunil Verma) द्वारा आयोजित बालाजी महाराज के जागरण (Balaji Maharaj ka Jagran) में पहुंचे थे। जहां बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ( Swatantra Dev Singh ka akhilesh yadav lar hamla) ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला।

सरदार पटेल (Sardar Patel) की तुलना जिन्ना से कर सकते हैं

स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh political career) ने कहा अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) क्या बकते हैं, क्या सोचते हैं, वह सरदार पटेल (Sardar Patel) की तुलना जिन्ना से कर सकते हैं, जिन्ना ने कत्लेआम करवा कर ट्रेनों में लाशें भेजी थीं। सरदार पटेल (Sardar Patel) ने देश की एकता अखंडता को कायम रखा। आज देश बचा है उसमें सरदार पटेल (sardar Patel) की बहुत बड़ी भूमिका है। जिसकी हम लोग कल्पना नहीं कर सकते। सरदार पटेल (Sardar Patel ki Jinnah se tulna) की जिन्ना से तुलना करना उनकी मानसिकता को दर्शाता है। यानी कि वह किस रास्ते पर राज्य और देश को ले जाना चाहते हैं। जिन्ना का समर्थन करने का मतलब आतंकवाद का समर्थन करना है। और उनकी मानसिकता रहती है आतंकवादियों को छुड़वाने का काम करने की। इसलिए 2022 में सपा के लिए कोई आशा का किरण नहीं है।

योगी जी ने एक ईमानदार परिश्रमी नेतृत्व दिया (Yogi Adityanath government)

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि योगी जी ने एक ईमानदार परिश्रमी नेतृत्व दिया है, भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है। शासन-प्रशासन अच्छा चल रहा है, आम जनमानस खुशहाल है। लाल टोपी और पीले गमछे के 2022 में असर के सवाल पर बोले, सभी को मिलकर लड़ना चाहिए, बीजेपी ईमानदारी से विकास और राष्ट्रवाद के नाम पर 2022 का चुनाव लड़ेगी। हनुमान जी से लोगों को प्रेरणा लेना चाहिए। सपा को बसपा को सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए, प्रभु राम और हनुमान जी के मार्गदर्शन पर ही हम लोग आगे बढ़ेंगे। वही, बालाजी के जागरण में भक्ति गायक जसवीर सिंह लक्खा ने अपने गीतों से समा बांध दिया जागरण में हजारों की तादाद में भीड़ उमड़ी। इस मौके पर बीजेपी सांसद राजेश वर्मा सहित बीजेपी के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story