×

UP Election 2022: बाइसिकिल का मतलब बाइस और किल, सीतापुर में अखिलेश पर जमकर बरसे कौशल किशोर

UP Election 2022 news in hindi: सीतापुर में केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर गोंदलामऊ गांव पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं की एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।

Sami Ahmed
Report Sami AhmedPublished By Shraddha
Published on: 4 Dec 2021 1:06 PM GMT
सीतापुर में अखिलेश पर जमकर बरसे कौशल किशोर
X

सीतापुर में अखिलेश पर जमकर बरसे कौशल किशोर

UP Election 2022 news in hindi: केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर (Union Minister of State Kaushal Kishore) ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर जमकर निशाना साधा और कहा बाइसिकिल का मतलब बाइस और किल, चुनाव में हमारा मुद्दा विकास रहेगा। केंद्रीय राज्यमंत्री बोले, अखिलेश यादव के रोड शो (Akhilesh Yadav Road Show) में भीड़ नहीं उमड़ रही है बल्कि कई जनपदों से कार्यकर्ताओं को बुलाकर रोड शो करते हैं। अखिलेश यादव की जब सरकार थी तो सिर्फ कब्रिस्तान की बाउंड्री कराई, केवल 18 हजार लोगों को यूपी में आवास दिए। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि उनके कार्यकर्ता भी जानते हैं कि बीजेपी की ही सरकार आने वाली है।

यूपी के सीतापुर में केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर गोंदलामऊ गांव (Gondlamau Village) पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं की एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री का फूल मालाओं से स्वागत किया।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा, मोहम्मद अली जिन्ना देशभक्त नहीं हो सकते, अखिलेश यादव ने जो बयान दिया है अखिलेश यादव को देशभक्ति की परिभाषा या तो पता नहीं है या फिर वोटों के तुष्टीकरण के लिए देश के साथ विश्वासघात कर रहे हैं। विकास के मुद्दे पर ही हम लोग जनता के बीच में जाएंगे और अबकी बार फिर से 325 सीटों से भले ही 1 सीट ज्यादा हो हम लोग जीतेंगे।

केंद्रीय राज्य मंत्री का फूल मालाओं से स्वागत किया

वहीं केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने मायावती के बयान भाजपा की हिंदू मुस्लिम की राजनीति से बचे के बयान पर बोले, इसमें हिंदू मुस्लिम की राजनीति से क्या लेना देना, बड़ा लोग हिंदू मुस्लिम करते थे राम जन्म भूमि को लेकर,सर्वसम्मति बन गई, सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आया। आज जब मायावती जी ने ब्राह्मण सम्मेलन किया तो उन्होंने भी जय श्रीराम के नारे लगाए। केजरीवाल ने भी वहां से जाकर यात्रा निकाली। आज सपा में भी जय श्रीराम के नारे लगने लगे। श्री कृष्ण के भी नारे लगाएंगे लोग, मायावती जी भी लगाएंगी। इन लोगों की बात बहुत देर में समझ में आती है और जब समझ में आती है तब तक समय निकल जाता है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shraddha

Shraddha

Next Story