×

Sultanpur Me Yogi Adityanath: सुल्तानपुर में योगी, मेडिकल कॉलेज सहित सौंपी 317 करोड़ की विकास परियोजनाएं

Sultanpur Me Yogi Adityanath: सीएम योगी ने सुल्तानपुर को दिया राजकीय मेडिकल कॉलेज की सौगात

Fareed Ahmed
Published on: 23 Oct 2021 4:21 PM GMT (Updated on: 23 Oct 2021 4:35 PM GMT)
Yogi Adityanath
X

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फोटो-न्यूजट्रैक)

Sultanpur Me Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath Today News) ने शनिवार को अयोध्या से सटे सुलतानपुर जिले में भारत सरकार सहायतित योजना फेज-3 के अंतर्गत 271 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास (rajkiya medical College ka shilanyas) किया। योगी ने 46.33 करोड़ रुपए लागत की 126 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण (Development projects launched) व शिलान्यास भी किया। इस बीच उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। खास बात यह रही कि योगी के संबोधन में प्रियंका और अखिलेश (CM Yogi Ka Akhilesh Per Hamla) निशाने पर रहे।

सपा पर तंज कसते हुए योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath Ka Bayan) ने कहा कि जिन्होंने अयोध्या को विवादित स्थल बनाया क्या ये राम मंदिर (Ram Mandir) बनाते? इसके बाद उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से खुश हैं तो हाथ उठाकर जय श्रीराम लगाइए।


सीएम ने कांग्रेस के स्मार्ट फोन और स्कूटी वाले बयान पर कहा कि हम नवंबर के अंतिम समय से टैबलेट और स्मार्ट फोन देंगे जिनके पास इसकी सुविधा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि गरीबों के नाम पर जाति के नाम पर बांटने वाले लोग आज बेनकाब हुए तो षडयंत्र कर रहे हैं। देश या प्रदेश को सुरक्षा बीजेपी सरकार दे रही है, अगले चार महीने भारतीय जनता पार्टी को समर्पित करें।

जिले के देहली बाजार में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath Ka Sultanpur Daura) ने कहा कि 2004 से 2014 तक की सरकार का उद्देशय भारत की आस्था पर प्रहार था। 2009 के बाद तो केवल घोटाले हुए। एक परिवार दिल्ली में तो एक लखनऊ में जनता के पैसे का लाभ लेता था।


उन्होंने कहा कि 2017 के पहले पर्व त्योहार शांति से नही मन सकता था। दीपावली-दुर्गापूजा-होली (Dipawali-Durgapuja-Holi Kab Hai) पर कर्फ्यू लग जाता था। लेकिन 2017 के बाद दंगाई सर नही उठा पाया। उसे पता है 7 पीढ़ी का उसे पट्टा देना पड़ेगा। क्योंकि सरकार का अपना बुलडोजर तैयार रहता है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस-सपा और बसपा के लिए अपना परिवार प्रदेश था लेकिन भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रदेश की 25 करोड़ जनता परिवार है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अब कोई आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं करता। पहले दंगाई अराजकता फैलाते थे और सत्ता मौन बनी रहती थी। अब दंगाइयों के लिए बुलडोजर तैयार रहता है। यहां चीन से कोरोना आया था, आज भी वहां हजारों मरीज रोज आ रहे लेकिन उत्तर प्रदेश में आज 12 मरीज आए हैं। हमने कोरोना को परास्त किया है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story