Sultanpur News : यूपी में बजा चुनावी बिगुल, अगले 5 महीनों में दिखाई देंगे राजनीति में तमाम हथकंडे

Sultanpur News : समाजवादी पार्टी के इसौली विधानसभा सीट के विधायक अबरार अहमद का विवादित बयान सामने आया है।

Fareed Ahmed
Report Fareed AhmedPublished By Shraddha
Published on: 29 Sep 2021 7:16 AM GMT
विधानसभा सीट के विधायक अबरार अहमद का विवादित बयान
X

विधानसभा सीट के विधायक अबरार अहमद का विवादित बयान (फाइल फोटो - सोशल मीडिया)

Sultanpur News : उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल बज गया है अब मुस्लिम (Muslim) की राजनीति होगी,पिछड़ों का खयाल पूछा जाएगा, अति पिछड़ों की गुणा गणित होगी और अपर क्लास की भी बात होगी उनको भी छेड़ा जाएगा। तमाम हथकंडे राजनीति में अगले 5 महीनों में दिखाई देंगे। बस बात मुद्दों की नहीं होगी। अब हालिया बयान सुल्तानपुर की इसौली से दो बार के विधायक अबरार (MLA Abrar) का बयान सुनिये इनको किसी का वोट नहीं चाहिए सिर्फ मुसलमान इनकी नैया पार लगा देंगे इनके मुताबिक।

बात इसौली विधायक की बदज़बानी की

समाजवादी पार्टी के इसौली विधानसभा सीट के विधायक अबरार अहमद का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण और क्षत्रियों का वोट हमें नहीं चाहिए। यह लोग हमें तुरुक(मुस्लिम ) कहते हैं। दोनों जाति के लोगों को विधायक ने चोट्टा, ज्ञानी, चोर शब्द से संबोधित किया है।

सपा के बड़े मुस्लिम चेहरे आज़म के करीबियों में शुमार

आजम खान से अपनी नजदीकियों को लेकर सपा नेता मुलायम सिंह यादव के खिलाफ टिप्पणी करने वाले चर्चित विधायक अबरार अहमद के बयान एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं। अपने विवादित बयानों के लिए समाजवादी पार्टी के विधायक चर्चित हैं। पत्रकारों से एक वार्ता के दौरान उन्होंने ब्राह्मण और क्षत्रिय जाति के लोगों का सम्मान नहीं करने की बात कही है। अपने संबोधन में उन्होंने इसौली क्षेत्र में अपने धर्म के लोगों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यही हमारे वास्तविक वोटर हैं। जाति कार्ड खेल रही समाजवादी पार्टी के प्रयासों पर पानी फेरते हुए उन्होंने ब्राह्मण और क्षत्रिय को चोर जैसे अपमानजनक शब्दों से संबोधित किया है। उनका यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आज की दुनिया उस को जानती है जिसकी कोई पहचान नहीं है। मैं जब सड़कों पर चलता हूं तो नागरिक अपना हाथ उठाकर हमारा अभिवादन करते हैं। बहुत से लोग ऐसे हैं जो यादव और मुस्लिमों को उनके जाति और धर्म गत संबोधन से संबोधित करते हैं। हमें ऐसे लोगों का वोट नहीं चाहिए। हमें जिन लोगों के वोट की जरूरत है वह हमें मिलता है। मैं जमींदार परिवार से हूं। हमारे परिवार की एक अहमियत है।

Shraddha

Shraddha

Next Story