UP Election 2022: सुल्तानपुर में केशव प्रसाद मौर्य ने जनता को याद दिलाई उनकी ताकत, वोट के रूप में मांगा कर्ज

UP Election 2022: इसौली विधानसभा क्षेत्र में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा में अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश ने गुंडों और अपराधियों को संरक्षण दिया।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 22 Feb 2022 10:35 AM GMT
Keshav Prasad Maurya
X

केशव प्रसाद मौर्य (फोटो-सोशल मीडिया)

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में आज उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा में जनता को भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई। जिले के इसौली विधानसभा क्षेत्र के बंधुआ कला के सगरा स्थित बाग में चल रही जनसभा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। इस दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने बोला कि सपा बसपा कांग्रेस एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं। 10 मार्च के बाद साईकिल सैफई से बंगाल की खाड़ी चली जायेगी। पंजे वाले अपनी नानी के घर चले जायेंगे।

इसौली विधानसभा क्षेत्र में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा में अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश ने गुंडों और अपराधियों को संरक्षण दिया। इनके गुंडों ने गरीबों की जमीनों पर कब्जा किया। 2017 से 2022 तक बड़े गुंडों माफियाओं पर कार्यवाही हुई। अब गांव-गाँव मे इनके गुर्गों पर कार्यवाही होगी।

मैं वोट के रूप में कर्ज मांगने आया हूं

जनसभा में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हम ने कभी भी विकास में भेदभाव नहीं किया है। आप सब हनुमान जी की तरह अपनी ताकत को भूल जाते हैं। उसको याद कराने आया हूं। मैं वोट के रूप में कर्ज मांगने आया हूं। आप कमल खिला दो, हम आप के जीवन में खुशियां लाएंगे। भाजपा की विजय यात्रा में आप सब की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

आगे उपमुख्यमंत्री केशव ने कहा कि आप सब 2022 के इस चुनाव में अपना आशीर्वाद दीजिये। 2017 के पहले यहां की गुंडागर्दी जो थी वो कम हो गयी है। आज समाचार यह आता है कि बिजली जाती नहीं है। 2017 के पहले 5 घण्टे बिजली आती थी, मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद जो परिवर्तन आया है वह याद दिलाया। आज किसानों को हमेशा लाइट मिल रही है।

जनता को संबोधित करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पहले ये विपक्षी अमेठी से लेकर यहां तक अपनी जागीर समझते थे। 2017 के पहले कागज में बनती थी, उस समय आप का जीवन कभी भी खुश नही देखना चाहते थे। 10 मार्च को यह साइकिल उड़कर बंगाल की खाड़ी में चली जायेगी।

सपा-बसपा पर हमला बोलते हुए केशव मौर्य ने कहा कि तीसरे चरण के चुनाव में साइकिल आज उड़कर सैफई चली गयी है। हाथी बगले में चला जायेगा। कोरोना काल में सभी को राशन पहुंचाया जाएगा। अब जब गांव में लोग कहते है कि हम भाजपा को वोट देंगे, तो सपा की छाती फट जाती है। पहली पारी में बड़े लोगों के बंगले में बुलडोजर चल रहा है। दूसरी पारी में इनके गुर्गों पर बुलडोजर चलेगा।

किसानों के मुद्दे पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि किसान को सिंचाई के लिए फ्री बिजली मिलेगी। अगर आप को लगता है कि हमने 5 साल में आप की सेवा की है, तो इस बार भी अपना आशीर्वाद दे देना। होली और दीवाली में महंगाई में 2 सिलिंडर भरा हुआ फ्री देंगे।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story