×

UP Election 2022: दिलचस्प होगा सुल्तानपुर का मुकाबला, पूर्व मंत्री ने भाजपा से अंतिम दिन किया नामांकन

UP Election 2022: भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janata Party) के शीर्ष नेतृत्व ने सुल्तानपुर विधान सभा सीट से पूर्व मंत्री विनोद सिंह (Former Minister Vinod Singh) को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया।

Fareed Ahmed
Report Fareed AhmedPublished By Shashi kant gautam
Published on: 8 Feb 2022 10:33 AM GMT
UP Election 2022: It will be interesting to contest Sultanpur, former minister filed nomination from BJP on the last day
X

सुल्तानपुर: पूर्व मंत्री विनोद सिंह

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के जिले की सुल्तानपुर विधान सभा सीट (Sultanpur Assembly seat) का मुकाबला अब सीधा-सीधा सपा-भाजपा (SP-BJP) के दरमियान हो गया है जिले की सियासत उस समय गर्म हो गई जब भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janata Party) के शीर्ष नेतृत्व ने पूर्व मंत्री विनोद सिंह (Former Minister Vinod Singh) को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया।

पूर्व मंत्री का जिले में बड़ा कद माना जाता है। पूर्व मंत्री का परिवार यूं तो कांग्रेसी रहा है लेकिन वक्त ने करवट ली और विनोद सिंह बसपा (Bahujan Samaj Party) से 2007 में लंभुआ से विधायक बने और प्रदेश सरकार में पर्यटन मंत्री बनाये गए।

कई शैक्षणिक संस्थानों के है कर्ता धर्ता जिले में है बड़ा शिक्षा का संस्थान

पूर्व मंत्री विनोद सिंह के पिता बाबू के इन सिंह ने कमला नेहरू शिक्षण संस्थान की स्थापना की आज जिले में कमला नेहरू का बड़ा नाम है जिले भर में कई कॉलेज चल रहे हैं। यही नही प्रदेश भर में लगभग आधा दर्जन शिक्षण संस्थान चल रहे हैं। शिक्षा के जगत में विनोद सिंह पूर्व मंत्री का बड़ा नाम है। बहरहाल, राजनैतिक पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने की वजह से जिले की राजनीति में बड़ा कद माना जाता है।

एमएलसी टिकट में भी थी दावेदारी, पार्टी ने दिया विधायक का टिकट

विनोद सिंह ने राजनैतिक पकड़ा मज़बूत बना रखी इस जिले में लोक सभा चुनाव में मेनका गाँधी के सारथी के तौर पर अहम किरदार निभाया था और जिले की लोक सभा सीट जितवाने में अहम योगदान दिया था। आर एस एस के कार्यालय की स्थापना भी पूर्व मंत्री ने अपनी जमीन देकर करवाई थी इसलिए पूर्व मंत्री को संघ का भी करीबी माना जाता है बहरहाल सुल्तानपुर के सिटिंग एम एल ए का टिकट काटकर पूर्व मंत्री पर भाजपा ने भरोसा जताया है अब सीट के राजनीतिक आंकड़े विनोद सिंह के कितने पक्ष में होंगे ये आगामी 10 मार्च को तय होगा।

सुल्तानपुर का समीकरण भी बड़ा दिलचस्प, जातिगत आधार पर मिल सकता है सहयोग

बहरहाल, जिले का समीकरण बड़ा पेचीदा है इस सीट से दो बार के सपा विधायक अनूप संडा (SP MLA Anoop Sanda) से भाजपा प्रत्याशी विनोद सिंह का कड़ा मुकाबला है। इस विधान सभा में जातिगत समीकरण मुस्लिम और ब्राह्मण का अहम रोल है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story