×

UP Election 2022: सपा ने 2012 के महारथियों पर लगाया दांव एकमात्र सीट पर पशोपेश में

Sultanpur: सपा के टिकट वितरण में 2012 के सभी जीते हुए नेताओ को एकबार फिर मौका दिया है हालांकि जिले की चारो सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया था एकमात्र सीट इसौली पर ही सपा कब्ज़ा बरकार रख सकी थी।

Fareed Ahmed
Report Fareed AhmedPublished By Vidushi Mishra
Published on: 26 Jan 2022 7:04 AM GMT
UP Election 2022
X
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (फोटो:न्यूज़ट्रैक)

Sultanpur: बीती रात समाजवादी पार्टी ने जिले की चार विधान सभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए। सपा के टिकट वितरण में 2012 के सभी जीते हुए नेताओ को एकबार फिर मौका दिया है हालांकि जिले की चारो सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया था एकमात्र सीट इसौली पर ही सपा कब्ज़ा बरकार रख सकी थी।

188 सुल्तानपुर से अनूप संडा बने उम्मीदवार


188 सुल्तानपुर सीट पर सपा को दो बार जीत का सेहरा देने वाले अनूप संडा पर एकबार फिर दांव लगाया है हलाकि 2017 केचुनाव में भाजपा की लहर में अनूप संडा सीट बचाने में नाकामयाब रहे हैं लेकिन 2005 और 2012 में दो बार अनूप संडा ने सीट सपा की झोली में डाली थी,इसबार भी 188 के चुनावी गणित को देखते हुए आलाकमान ने एक बार फिर अनूप संडा को प्रत्याशी घोषित किया है हलाकि अभी भाजपा ने इस सीट पर अपने पत्ते नही खोले हैं सिर्फ़ बसपा ने ब्राह्मण कार्ड खेलते हुए डॉ डी इस मिश्रा को प्रत्याशी घोषित किया है।

189 सदर पर अरुण वर्मा बने प्रत्याशी


2012 में समाजवादी पार्टी को बड़ी जीत दिलाते हुए अरुण वर्मा ने इस सीट को जिताते हुए सपा की प्रदेश में सरकार बनवाई था जी हाँ आप चौक गए होंगे कि सरकार बनवाई थी ऐसा माना जाता है कि जिस भी पार्टी का प्रत्यशी इस सीट पर जीत हासिल करता है प्रदेश में उसी पार्टी की सरकार बनती है,ऐसा 2012 में हुआ भी और मायावती के समय मे भी बसपा के विधायक की जीत से मायावती मुख्यमंत्री बानी थीं। बहरहाल इस बार क्या होता है ये तो समय को गर्त में है।

190 लंभुआ पर ब्राह्मण चहेरा और 2012 के विनर पर लगाया दांव


लंभुआ सीट पर सपा ने संतोष पांडे को अपना प्रत्याशी बनाया है संतोष पाण्डे ने 2012 में सपा की जीत दर्ज करवाई थी हलाकि 2017 की भाजपा लहर में सीट हाथ से निकल गई थी और भाजपा के देवमणि पहली बार विधान सभा पहुंचे थे।

बहरहाल इस सी पर भाजपा ने अभी अपने पत्ते नही खोले हैं।

*191 कादीपुर(सुरक्षित) सीट पर बसपा से सपा में आये भगेलूराम पर लगाया दांव*

कादीपुर विधान सभा भी 2012 में सपा के खाते में गई थी रामचन्द्र चौधरी ने सपा को जीत दिलाई थी लेकिन इस बार बसपा से दो बार विधायक रहे भगेलूराम पर सपा ने दांव खेला है,भाजपा ने भी अभी तक अपने पत्ते नही खोले हैं 2017 में राजेश गौतम ने भाजपा को जीत।दिलाई थी।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story