×

UP MLC Election 2022: BJP ने विधान परिषद के लिए 9 प्रत्याशियों की सूची जारी की, केशव मौर्य भी शामिल

UP MLC Election 2022: विधान परिषद चुनाव की लिस्ट जारी हो चुकी है। पार्टी ने यूपी से 9 महाराष्ट्र से 5 और बिहार से 2 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का नाम भी इस सूची में हैं।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 8 Jun 2022 6:41 AM GMT (Updated on: 8 Jun 2022 7:58 AM GMT)
UP MLC Election 2022 bjp declared list of 9 candidates for mlc chunav 2022 keshav prasad maurya
X

UP Deputy CM Keshav Maurya

UP MLC Election 2022: उत्तर प्रदेश में 13 सीटों के लिए होने वाले विधान परिषद चुनाव (UP MLC Election 2022) के लिए भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janata Party) ने आज अपने 9 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। भाजपा अपने विधायकों के संख्या बल के आधार पर विधान परिषद चुनाव (UP MLC Election 2022) में 9 सीटें ही जीतने की क्षमता रखती है। सूची में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का भी नाम शामिल है।

उत्तर प्रदेश में 13 सीटों के लिए होने वाले विधानसभा परिषद चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज अपने 9 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। भाजपा अपने विधायकों के संख्या बल के आधार पर 9 सीटें ही जीतने की क्षमता रखती है। सूची में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) का भी नाम शामिल है।

मुकेश शर्मा ने चौंकाया

बीजेपी ने आज उन सभी मंत्रियों को भी टिकट दिया है, जो हाल ही में योगी सरकार (Yogi Sarkar) में शामिल हुए हैं। इसमें सबसे चौंकाने वाला नाम लखनऊ भाजपा के नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा (Mukesh Sharma) का है। इसके बारे में किसी को उम्मीद नहीं थी।

लिस्ट में इन प्रत्याशियों के नाम

आज बीजेपी जिन प्रत्याशियों के नाम सूची में शामिल किए गए हैं, उनमें डिप्टी सीएम केशव मौर्य, चौधरी भूपेंद्र सिंह (Chaudhary Bhupendra Singh), दयाशंकर मिश्र दयालु (Dayashankar Mishra Dayalu), जेपीएस राठौर (JPS Rathore), नरेंद्र कश्यप (Narendra Kashyap), जसवंत सैनी (Jaswant Saini), दानिश आजाद अली (Danish Azad Ali), बनवारीलाल दोहरे (banwari lal dohare) तथा मुकेश शर्मा (Mukesh Sharma) शामिल है।

महाराष्ट्र से इन प्रत्याशियों के नामों की घोषणा

इसी के साथ भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र से 5 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। बीजेपी की ओर से जारी लिस्ट में प्रवीण दरेकर, प्रसाद लाड, राम शिंदे, श्रीकांत भारतीय और उमा गिरीश खापरे के नाम हैं।

बिहार से ये इन दो चेहरों को मौका

इसके अलावा, बीजेपी ने बिहार विधान परिषद के लिए जिन दो नामों की घोषणा की है वो हैं, हरी साहनी और अनिल शर्मा। इन दोनों के नामों का ऐलान आज पार्टी ने किया है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story