×

UP News: लखनऊ के SGPGI पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का लिया हालचाल

UP News: गृहमंत्री अमित शाह राजधानी लखनऊ पहुंच गए हैं। यहां पहुंचते ही सबसे पहले अमित शाह एसजीपीजीआई(SGPGI) में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हाल-चाल लेने पहुंचे।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 1 Aug 2021 8:32 AM GMT (Updated on: 1 Aug 2021 8:57 AM GMT)
Amit Shah reached to inquire about former Chief Minister Kalyan Singh
X

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हाल लेने पहुंचे अमित शाह

UP News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह(Amit Shah) राजधानी लखनऊ पहुंच गए हैं। यहां पहुंचते ही सबसे पहले अमित शाह एसजीपीजीआई(SGPGI) में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह(Kalyan Singh) का हाल-चाल लेने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(Yogi Adityanath) भी पीजीआई (PGI) पहुंचे।

गौरतलब है कि बीते 4 जुलाई से कल्याण सिंह पीजीआई के सीसीएम में भर्ती चल रहे हैं। उनको वेंटिलेटर पर रखा गया है। इसके साथ ही उनकी डायलिसिस भी चल रही है। फिलहाल पीजीआई प्रशासन द्वारा उनकी हालत नाजुक लेकिन स्थिर बताई जा रही है।


बता दें, पीजीआई के सभी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की निगरानी में कल्याण सिंह का इलाज चल रहा है।

अमित शाह से पहले राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज मंत्री, नेता पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हाल जानने एसजीपीजीआई जा चुके हैं। कुछ दिन पहले भाजपा वरिष्ठ नेता उमा भारती उनसे मिलने पहुंची थी।

रायबरेली रोड स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) में पंहुचकर उमा भारती ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हाल जाना। आपको बता दें कि उन दिनों पूर्व मुख्यमंत्री को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। जिसकी वजह से उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था।

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हाल जानने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने ट्वीट कर अपनी भावनाएं प्रगट की। उन्होंने कहा कि 'मैं आज पीजीआई लखनऊ में कल्याण सिंह के हाल-चाल जानने के लिए पहुंची। मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि वह हम सब लोगों के बीच स्वस्थ होकर जल्द वापस आएं।' उमा भारती ने कहा कि ' आज उत्तर प्रदेश एवं भारत में भाजपा की जो मजबूत स्थिति बनी है उसमें बाबूजी कल्याण सिंह का बड़ा योगदान है तथा आगे भी हमें उनकी छत्रछाया की जरूरत है।'

जानकारी देते हुए बता दें, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को 4 जुलाई को एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। उससे पहले 21 मई से उनका इलाज लोहिया संस्थान में चल रहा था। फिलहाल अब उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story