×

UP Politics: नई जनसंख्या नीति पर पर बोली कांग्रेस, लोगों का ध्यान भटकाने के लिए यह सब कर रही बीजेपी

UP Politics: नई जनसंख्या नीति पर कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी लोगों का ध्यान भटकाने के लिए यह सब कर रही है।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 12 July 2021 10:56 AM GMT (Updated on: 12 July 2021 1:09 PM GMT)
Pramod Tiwari Slams Yogi Adityanath Government
X

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रमोद तिवारी (फोटो: न्यूजट्रैक)

UP Politics: कांग्रेस ने सोमवार को योगी सरकार पर नई जनसंख्या नीति समेत कई मुद्दों पर जमकर निशाना साधा। नई जनसंख्या नीति पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि बीजेपी लोगों का ध्यान भटकाने के लिए यह सब कर रही है।


उन्होंने कहा कि एक साल में 70 लाख नौकरी का वादा था नहीं वो नहीं हुआ। भर्ती में पारदर्शिता का वादा किया था, लेकिन अपने लोगों को रखा। किसान के लिए कृषि फंड का वादा था वो भी पूरा नहीं किआ। बुंदेलखंड के लिए पानी देने का वादा था वो भी पूरा नहीं हुआ।


प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रमोद तिवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा 2017 के विधानसभा चुनाव में जारी अपने लोककल्याण संकल्प पत्र में किया गया एक भी वादा योगी आदित्यनाथ सरकार ने पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता से जो वादा किया उसे पूरा करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। भाजपा ने हमेशा जनता को भ्रमित कर उसके साथ विश्वासघाट किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और मुख्यमंत्री अपने जवाबदेही से लगातार बचने का प्रयास कर रहे हैं।


प्रमोद तिवारी ने आरोप लगाया कि अपने चुनावी वादे को पूरा करने के बजाय ये सरकार छल, तानाशाही, क्रूरता के साथ जिस तरह से सत्ता संचालन कर रही है, वह न लोकतांत्रिक है और न ही संवैधानिक है। सरकार ने जातीय विद्वेष की आड़ में जिस तरह मानव जीवन के साथ खिलवाड़ किया वह माफी के लायक नहीं है। उन्होंने कहा कि यूपी में महिला पर अत्याचार बढ़ा है, किसान सात महीने से दिल्ली के बॉर्डर पर बैठा हुआ है, युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहा है, और सरकार गुमराह करने का एजेंडा चला रही है।


11 जुलाई को पूछे गए सवाल?

वहीं पहले दिन एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने भाजपा सरकार से पांच सवाल पूछे थे। उन्होंने कहा था भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के वादों को पूरा नहीं किया। उन्होंने कृषि, रोजगार, शिक्षा और अपराध आदि से संबंधित मुद्दे उठाए भी उठाए थे।

सभी फोटो: न्यूजट्रैक (आशुतोष त्रिपाठी)



Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

Next Story