×

Zika Virus in UP : जीका वायरस की कमजोर पड़ी लहर, 103 ठीक हुए, प्रदेश में अब केवल  43 मरीज 

Zika Virus in UP: यूपी में जीका वायरस (Zika virus patient) से प्रभावित कुल मरीजों की संख्या 43 है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Ragini Sinha
Published on: 20 Nov 2021 7:33 AM GMT
Zika virus cases in up
X

यूपी में जीका वायरस की कमजोर पड़ी लहर (Social Media)

Zika Virus: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कुछ जिलों में तेजी से बढे जीका वायरस (Zika virus) पर काफी नियंत्रण किया जा चुका है। इस समय जीका वायरस (Zika virus patient) प्रभावित कुल मरीजों की संख्या 43 है। जबकि 103 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में अब तक 14 करोड़ 67 लाख से अधिक कोविड वैक्सीन (Covid vaccine) डोज लगाए जा चुके हैं। कोविड टेस्टिंग (Covid test) और टीकाकरण में उत्तर प्रदेश देश में शीर्ष स्थान पर है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath government) के साथ हुई आज अधिकारियों की बैठक में कहा गया कि कोविड टीके की दोनों खुराक पाने वालों की संख्या सबसे अधिक उत्तर प्रदेश में है। यहां 4 करोड़ 13 लाख से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज देकर कोविड का सुरक्षा कवर प्रदान कर दिया गया है। 10 करोड़ 46 लाख लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। यह संख्या टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की कुल आबादी की लगभग 70 फीसदी से अधिक है।

घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया

इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath statement) ने कहा कि कोविड टीकाकरण (Covid tikakaran) को और तेज करने के लिए ठोस प्रयास की जरूरत है। घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जाए। साथ ही अब तक पहली डोज न पाने लेने वालों की अलग सूची तैयार कराएं। उन्होंने कहा कि जिनका दूसरा डोज ओवरड्यू हो गया हो उनकी पृथक सूची बनाई जाए। दिव्यांग, अक्षम, निराश्रित, वृद्ध जनों से संपर्क कर उनका टीकाकरण कराएं। सीएमओ स्तर से ग्राम प्रधानों, पार्षदों का सहयोग लिया जाए।

'जीका वायरस की टेस्ट पॉजिटिविटी दर में लगातार गिरावट'

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताया कि बीते 24 घंटों में हुई 1 लाख 27 हजार 461 सैम्पल की जांच में कुल 7 संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 5 संक्रमित कोरोना मुक्त भी हुए। आज प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 100 है, जबकि 16 लाख 87 हजार 313 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। जीका वायरस की टेस्ट पॉजिटिविटी दर में लगातार गिरावट देखी जा रही है। जीका वॉयरस प्रभावित कुल मरीजों की संख्या 43 है। 103 लोग उपचारित होकर स्वस्थ हो चुके हैं। लोगों के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। बैठक के दौरान यह बात भी सामने आई कि प्रदेश में ऑक्सीजन प्लांट स्थापना की जा रही है। इस तरह अब तक विभिन्न जिलों में कुल 518 ऑक्सीजन प्लांट चालू किये जा चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बढ़ती ठंड के दृष्टिगत राजस्व विभाग और नगर विकास विभाग को प्रदेश में तत्काल रैन बसेरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने की निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि रैन बसेरों में सभी जरूरी सुविधाएं सुलभ कराई जाए।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story