×

UPSSSC Recruitment 2021: खुशखबरी: UPSSSC करेगा 33700 पदों पर भर्तियां, देखें पूरी डिटेल

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) आठ महीनों में 33700 पदों पर भर्तियां करेगा। इसमें 3768 पदों पर भर्तियों के लिए अगस्त व सितंबर में परिणाम घोषित होंगे।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shashi kant gautam
Published on: 25 July 2021 3:57 AM GMT (Updated on: 9 Aug 2021 10:28 AM GMT)
UPSSSC will recruit 33700 posts, see full details
X

UPSSSC करेगा 33700 पदों पर भर्तियां: डिजाईन फोटो- सोशल मीडिया

UPSSSC Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार, आने वाले अगले आठ महीनों में 33700 पदों पर भर्ती कर युवाओं को बड़ी राहत देने जा रही है। बता दें कि मिशन रोजगार के तहत अगले आठ महीनों में 33,700 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की ओर से शनिवार को विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) आठ महीनों में 33700 पदों पर भर्तियां करेगा। इसमें 3768 पदों पर भर्तियों के लिए अगस्त व सितंबर में परिणाम घोषित होंगे। 20 अगस्त को प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) 2021 की अर्हता परीक्षा के साथ सिलसिला शुरू होगा और मार्च, 2022 तक चलेगा। इसके तहत 29,932 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

प्रक्रिया मार्च 2022 तक हो जाएंगी पूरी

पूर्व में निकाले गए 7138 पदों पर भर्ती विज्ञापन की परीक्षाएं अगस्त से शुरू कराई जाएंगी। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) परिणाम निकलने के बाद 22794 पदों पर नई भर्तियों के लिए विज्ञापन निकाल कर परीक्षाएं कराई जाएंगी। यह सभी प्रक्रिया मार्च 2022 तक पूरी करा ली जाएंगी। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष प्रवीर कुमार ने शनिवार को कार्यक्रम घोषित किया।

यूपीएसएसएससी के सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम आयोग की वेबसाइट https://www.upsssc.gov.in पर उपलब्ध करा दिया गया है। किस विभाग में कितने पदों पर भर्ती की जाएगी, इसका भी ब्योरा दिया गया है। उन्होंने बताया कि आयोग पिछले तीन महीने में 2951 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर चुका है।

UPSSSC करेगा 33700 पदों पर भर्तियां: फोटो- सोशल मीडिया

कहां किस विभाग में कितनी भर्ती होगी इसका ब्योरा यह है-

दो महीनों में 3768 नौकरियां

-15 विभागों में कनिष्ठ सहायक व कनिष्ठ लिपिक के 536 पदों पर भर्ती साक्षात्कार 31 अगस्त से।

- आबकारी सिपाही के 405 पदों पर भर्ती परिणाम अगस्त में और साक्षात्कार सितंबर में।

- सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (दो) के 741 पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम अगस्त में।

- होम्योपैथिक फार्मासिस्ट (भोषिजिक) के 420 पदों पर भर्ती अंतिम परिणाम सितंबर में।

- कंप्यूटर आपरेटर के 79 पदों पर भर्ती रजिल्ट अगस्त और अंतिम परिणाम सितंबर में।

- 29 विभागों में कनिष्ठ सहायक के 1403 पदों पर भर्ती टाइपिंग परीक्षा परिणाम अगस्त व अंमित परिणाम सितंबर में।

- आशुलिपिक इत्यादि के 284 पदों पर भर्ती के लिए अभिलेख परीक्षण अगस्त में और अंतिम परिणाम सितंबर में।

7138 पदों पर भर्ती की परीक्षाएं सितंबर से

- राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद संयुक्त संवर्ग के 16 पदों की भर्ती परीक्षा सितंबर में।

- अवर अभियंता संगणक व फोरमैन के 1477 पदों की भर्ती परीक्षा अक्तूबर में।

- सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा सामान्य चयन के 672 पदों के लिए भर्ती परीक्षा अक्तूबर में।

- सहायक सांख्यिकी अधिकारी एवं सहायक शोध अधिकारी के 904 पदों की परीक्षा दिसंबर में।

- वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक के 655 पदों पर भर्ती परीक्षा दिसंबर में।

- सहायक बोरिंग टेक्नीशियन के 486 पदों और सम्मिलित अवर अभियंता भर्ती परीक्षा जनवरी 2022 में।

- उप वास्तुविद के 489 पदों पर भर्ती परीक्षा जनवरी 2022 में।

- सम्मिलित तकनीकी सेवा के 486 पदों पर भर्ती की परीक्षा फरवरी 2022।

- सम्मिलित ग्राम पंचायत अधिकारी एवं वीडीओ व समाज कल्याण पर्यवेक्षक के 1953 पदों पर भर्ती परीक्षा मार्च 2022 में।


UPSSSC करेगा 33700 पदों पर भर्तियां: कांसेप्ट इमेज- सोशल मीडिया

22794 नए पदों पर होंगी भर्तियां

- अधीनस्थ सेवा चयन आयोग प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 20 अगस्त को।

- राजस्व लेखपाल के 7882 पदों और स्वास्थ्य कार्यकर्ता व समान योग्यता वाले अन्य 9212 पदों पर भर्ती परीक्षा नवंबर 2021 में।

- गन्ना पर्यवेक्षक व समान योग्यता वाले 2500 पदों पर भर्ती परीक्षा फरवरी 2022 में।

- कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक व समान योग्यता वाले 2000 पदों पर भर्ती परीक्षा मार्च 2022 में।

- प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ एक्सरे प्राविधिक व सामान योग्यता वाले 1200 पदों पर भर्ती परीक्षाएं मार्च 2022 में।

2951 पदों पर हो चुकी भर्तियां

अधीनस्थ सेवा आयोग जून और जुलाई में 2951 पदों पर भर्तियां कर चुका है। इसमें आशुलिपिक के 336, कृषि सेवा प्राविधिक ग्रुप सी के 2056 व व्यायाम प्रशिक्षक व क्षेत्रीय युवा कल्याण के अधिकारी के 559 पद हैं।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story