×

Mission Kayakalp in UP: नगर विकास मंत्री एके शर्मा का मिशन 'कायाकल्प', 60 दिन में शहरों, नगरों का होगा सौंदर्यीकरण

Mission Kayakalp in UP: नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने आज कायाकल्प अभियान की शुरुआत की।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 15 April 2022 10:00 AM GMT
Urban Development Minister Arvind Kumar Sharma launched Kayakalp
X

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का मिशन ‘कायाकल्प’ 

Mission Kayakalp in UP: नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने आज शहर और नगरों की साफ सफाई और सौंदर्यीकरण के लिए मिशन कायाकल्प अभियान की शुरुआत की है। इसके लिए उन्होंने 60 दिन का टारगेट रखा है। इस मिशन की शुरुआत करने के बाद मंत्री एके शर्मा ने कहा कि जैसे ही नगर विकास विभाग की जिम्मेदारी मुझे मिली। मैंने नगर निकायों की सफाई व्यवस्था के लिए तुरंत आदेश दिया था। सभी छोटे बड़े कर्मचारियों से आग्रह किया था कि सुबह 5 बजे से 8 बजे तक सफाई हो, उसके बहुत अच्छे परिणाम आए हैं।

कर्मचारी मित्रों, सफाई कर्मचारियों, मेयर, नगर पालिया के अध्यक्ष सभी मिलकर बहुत अच्छा अभियान चलाया। जिसकी वजह से हमें सफाई के अब बहुत अच्छे परिणाम दिखाई दे रहे हैं।


इसी के तहत अब नगरों को और शिष्टता की ओर ले जाने के लिए, गुड से ग्रेट के लिए, अच्छे से श्रेष्ठ की तरफ ले जाने के लिए एक और शुरुआत की है। जिसमें नालों की सफाई है, बगीचे लगाने, उद्यान बनाने, पानी के तलाब, सरोवर बनाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत सरोवर बनाने की बात की है।

ऐसे सरोवर बनाने के लिए, रास्तों की पेंटिंग और रास्तों की मरम्मत करने के लिए जो भी सौदर्यीकरण के कार्य शहरों और नगरों में हो सकते हैं उनको करने के लिए आज 60 दिन का एक और कायाकल्प अभियान शुरू किया है। आशा है कि इससे जुटे सभी अधिकारी, कर्मचारी आम लोग सब मिलकर पहले की तरह इसमें भी अपना पूरा सहयोग करेंगे. इससे हम नगरों को और शिष्टता की ओर ले जाने में कामयाब होंगे।

इस कार्यक्रम की शुरुआत के बाद नगर विकास मंत्री ने नगरों की व्यवस्था को जानने के लिए आज सभी महापौर, नगर आयुक्त, नगरपालिका, शासन स्तर के उच्च अधिकारी और अन्य पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी से उनके क्षेत्र की समस्याओं और साफ-सफाई के बारे में चर्चा की। मंत्री एके शर्मा ने निर्देश दिया है कि शासन की मंशा के अनुरुप कार्य किये जाएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए। उन्होंने कहा कि अभी सभी शहर और निकायों को अच्छे से श्रेष्ठ बनाना है। इसके लिए लगातार कार्य करना होगा।

इसके पहले आज सुबह-सुबह मंत्री अरविंद कुमार शर्मा खुद सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सड़क पर उतरे तो वह खुद सफाई कर्माचारियों का अभिवादन किया। एक मंत्री द्वारा सफाई कर्मचारियों से हाथ जोड़कर नमस्कार वाकई काबिले तारीफ है। क्योंकि सफाई कर्मचारियों ने बीते दिनों नगर निगम कार्यालाय पर जो विरोध प्रदर्शन किया था उसमें इस मुद्दे को भी उठाया था कि अधिकारी, कर्मचारी और ठेके से जुड़े लोग उनसे सही से बात नहीं करते हैं उनके साथ गलत बर्ताव होता है।


ऐसे में आज जब मंत्री वहां पहुंचे तो सफाई कर्मचारी उनके सामने हाथ जोड़ते वह खुद ही उन्हें प्रणाम कर लिए तो उसके हौसले बढ़ गए। इससे जहां मंत्री एके शर्मा के मिशन को और बल मिलेगा वहीं उनके शिष्टाचार की हर ओर चर्चा भी हो रही है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story