×

World Population Day : मुख्यमंत्री योगी रविवार को जारी करेंगे नई जनसंख्या नीति, जानें क्या होगा इसमें खास

World Population Day : योगी सरकार आबादी पर नियंत्रण रखने के लिए रविवार 11 जुलाई 2021 को विश्व जनसंख्या दिवस मनाएगी।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shraddha
Published on: 9 July 2021 2:39 AM GMT (Updated on: 9 July 2021 3:17 AM GMT)
World Population Day : मुख्यमंत्री योगी रविवार को जारी करेंगे नई जनसंख्या नीति, जानें क्या होगा इसमें खास
X

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(फाइल फोटो -सोशल मीडिया)

World Population Day : भारत जनसंख्या के आधार पर विश्व में दूसरे नंबर पर है। यह अनुमान लगाया जा रहा है 2030 तक चीन को लांघ न जाए। बताया जा रहा कि उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी सरकार (Yogi Government) आबादी पर नियंत्रण रखने के लिए रविवार यानि 11 जुलाई 2021 को विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) मनाएगी।

योगी सरकार प्रदेश में 11 जुलाई को नई जनसंख्या नीति 2021 -30 जारी करेगी। इस नीति में नवजात और मातृ मृत्यु को कम करने की कोशिश की जाएगी। इसमें 11 वर्ष से19 वर्ष तक के किशोरों को पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य को बेहतर रखने की सुविधा भी दी जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस नई नीति का प्रस्तुतिकारण गुरुवार को किया था।

आपको बता दें कि जनसंख्या नीति प्रस्तुतिकरण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि "कई समुदाय में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर जागरूकता का आभाव है।" इसी को देखते हुए आबादी पर नियंत्रण पाने के लिए प्रदेश में समुदाय केंद्रित जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिसके लिए उन्होंने स्कूलों में हेल्थ क्लब बनाने, नवजातों, किशोरों और वृद्धजनों की डिजिटल ट्रैकिंग की व्यवस्था के निर्देश दिए गए।


जनसंख्या नीति प्रस्तुतिकरण के दौरान स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा अलोक कुमार जैसे अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

Shraddha

Shraddha

Next Story