TRENDING TAGS :
Ayodhya News: अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा 1 नवंबर से शुरू, जानिये क्या हैं मान्यताएं
Ayodhya News: अयोध्या में 1 नवंबर 2022 से 14 कोसी शुरू हो रही है। अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा के लिये श्रद्धालु जुटने शुरू हो गये हैं।
14 Kosi Parikrama in Ayodhya started from 1st November (Pic: Social Media)
Ayodhya News: अयोध्या में 1 नवंबर 2022 से 14 कोसी परिक्रमा शुरू होने जा रही है। अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा के लिये श्रद्धालु जुटने शुरू हो गये हैं। 14 कोसी परिक्रमा की शुरुआत मंगलवार रात्रि के 12.48 मिनट के शुभ मुहूर्त से होगी। जो पूरे दिन चलेगी चलेगी दूसरे दिन समाप्त होगी। पिछले दो वर्षों में कोरोना महामारी के कारण 14 कोसी परिक्रमा बाधित रही थी। लेकिन नवंबर 2022 में फिर से 14 कोसी परिक्रमा की शुरुआत की जाएगी। इस बार 14 कोसी परिक्रमा में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद जतायी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार 14 कोसी परिक्रमा की शुरुआत मंगलवार 1 नवंबर की रात 12 बजकर 48 मिनट पर होगी (अंग्रेजी तारीख के हिसाब से रात बारह बजे के बाद दिन बदल जाता है लेकिन भारतीय पंचांग में सूर्योदय केबाद तारीख बदलती है।) जो अगले दिन कुल 24 घंटे तक लगातार चलेगी। इसके बाद 8 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा स्नान का पर्व होगा।
14 कोसी परिक्रमा की क्या है मान्यता
अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा का अपना एक अलग ही महत्व है। अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा करने के पीछे मान्यता है कि अक्षय नवमी के दिन अयोध्या में भगवान श्री राम की नगरी की परिक्रमा करने से अगले 7 जन्मों का पुण्य प्राप्त हो जाता है। अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा का आयोजन परंपरा के अनुसार प्राचीन समय से हो रहा है।
गौरतलब है कि अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण जोरो शोरों पर चल रहा है, 2023 के दिसंबर महीने में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बन करके तैयार हो जाएगा। वहीं, राम मंदिर के निर्माण कार्य को देखने के लिये लाखों श्रद्धालु प्रति दिन अयोध्या पहुंच रहे हैं। इसीलिए 14 कोसी परिक्रमा में लाखों लोगों के जुटने की उम्मीद जतायी जा रही है।