×

Deepotsav 2022 : दीपोत्सव के लिए सज-धज कर तैयार 'रामनगरी', CM योगी ने ऐसे बनाया माहौल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ट्विटर अकाउंट का डीपी बदलते ही सीएम दफ्तर और यूपी सरकार के सभी ट्विटर अकाउंट पर दीपोत्सव का लोगो दिखने लगा। दीपोत्सव 2022 का माहौल तैयार हो गया।

aman
Written By aman
Published on: 22 Oct 2022 6:30 AM GMT
ayodhya deepotsav 2022 cm yogi changed dp of twitter to make deepotsav 2022
X

Deepotsav 2022 Logo (Social Media)

Deepotsav 2022 : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की पहल का असर ही है कि अयोध्या में इस साल भी भव्य दीपोत्सव की तैयारियां अपने अंतिम पायदान पर है। लोगों में खासा जोश है। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी दीपोत्सव की धूम है। प्रदेश की सत्ता में लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत से वापसी के बाद योगी सरकार इस दिवाली को खास बनाने में कोई कसर छोड़ने के मूड में नहीं है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) दीपोत्सव का माहौल तैयार कर दिया है। सीएम योगी ने ट्विटर पर अपना डिस्प्ले पिक्चर (डीपी) बदल दिया है। अपने बदले डीपी के जरिये सीएम योगी ने रामनगरी अयोध्या के भव्य दीपोत्सव (Deepotsav 2022) में आमंत्रण का संदेश भी दिया है।

CM योगी के डीपी में दीपोत्सव 2022 का लोगो

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के ट्विटर की डीपी में दीपोत्सव 2022 (CM Yogi Adityanath DP Deepotsav 2022) का लोगो बदलते ही उनके प्रशंसक भी अनुसरण करते दिखे। दरअसल, धर्मनगरी अयोध्या में दीपोत्सव को भव्यता से मनाने की तैयारियों के सीएम योगी ने ट्विटर पर अपने अकाउंट की डिस्प्ले पिक्चर (DP) में दीपोत्सव का लोगो लगाया।

सरकार के सभी ट्विटर अकाउंट पर दीपोत्सव का लोगो

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ट्विटर अकाउंट का डीपी बदलते ही सीएम दफ्तर और यूपी सरकार के सभी ट्विटर अकाउंट पर दीपोत्सव का लोगो दिखने लगा। इसके बाद दीपोत्सव- 2022 का माहौल तैयार हो गया।दीपोत्सव 2022 (Deepotsav 2022) के लोगो से सजे अपने ट्विटर अकाउंट पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा, 'श्री अयोध्या जी तैयार हैं, भव्य और दिव्य दीपोत्सव के लिए... आप सभी का स्वागत है। जय श्री राम! उनके इस आमंत्रण भरे संदेश के साथ दीपक का चित्र भी लगा है।'

सज-धज कर तैयार रामनगरी

दूसरी तरफ, अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में है। प्रकाश की भव्य और सतरंगी छटा देखने को मिलेगी। इस बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनेंगे। 23 अक्टूबर को पीएम मोदी अयोध्या में रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी नेतृत्व में 17 लाख दीयों को जलाने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। अयोध्या की इस आकर्षक और नयनाभिराम दृश्य का साक्षी बनने के लिए देश-दुनिया के लोगों को भी आमंत्रित किया गया है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story