×

Ayodhya Deepotsav 2022: अयोध्या में राम की पैड़ी पर जलेंगे 15 लाख दीपक, हर तरह जगमगाहट से चमक उठेगी रामनगरी

Ayodhya Deepotsav 2022: राम नगरी अयोध्या में इस साल 2022 को छठा दीपोत्सव मनाया जाएगा। बीते साल की बात करें तो साल 2021 में राम की पैड़ी में 9,50,000 दीपक एक साथ जलाकर साल 2020 का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा गया था।

Vidushi Mishra
Published on: 13 Oct 2022 5:20 AM GMT
ayodhya deepotsav 2022
X

अयोध्या दीपोत्सव 2022 (फोटो- सोशल मीडिया)

Ayodhya Deepotsav 2022: उत्तर प्रदेश में राम नगरी अयोध्या में दीपावली के त्योहार पर हर तरह रौनक ही रौनक दिखाई पड़ती है। यहां हर साल दीपोत्सव मनाया जाता है। ऐसे में इस साल 2022 में अयोध्या में राम की पैड़ी पर 15 लाख दीए जलाने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी चल रही है। जीं हां इस बार राम की पैड़ी और सरयू के तटीय घाटों पर कुल 17 लाख दीए जलाए जाएंगे। यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने बुधवार को दीपोत्सव के विषय पर अधिकारियों के साथ समीक्षा की। वहीं सीएम योगी ने व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई आवश्यक दिशा निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं।

राम नगरी अयोध्या में इस साल 2022 को छठा दीपोत्सव मनाया जाएगा। बीते साल की बात करें तो साल 2021 में राम की पैड़ी में 9,50,000 दीपक एक साथ जलाकर साल 2020 का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा गया था। वहीं इस बार 2021 के दीपोत्सव का भी रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश

अयोध्या में दीपोत्सव आयोजन से संबंधित अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया, सभी लोग इस बार का दीपोत्सव को पिछली बार से भी भव्य तरीके से बनाने में जुट गए हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बुधवार को करीबन 1 घंटे दीपोत्सव से जुड़े लोगों और अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए जरूरी निर्देश दिए।

सीएम योगी के साथ बैठक के दौरान सबसे पहले प्रमुख सचिव ने दीपोत्सव को लेकर मुख्यमंत्री के प्रेजेंटेशन पेश किया। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रमुख रूप से सफाई व्यवस्था, बिजली व्यवस्था, सड़कों को गड्ढा मुक्त करने को लेकर सख्त निर्देश दिए है। साथ ही उन्होंने सुरक्षाकर्मियों के खानपान और 8 घंटे की ड्यूटी सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।

दीपोत्सव कोऑर्डिनेटर

अयोध्या दीपोत्सव कोऑर्डिनेटर अजय प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रमुख सचिव ने सबसे पहले पीपीटी प्रजेंट किया कि क्या-क्या करना है। अयोध्या में दीपोत्सव 2022 को क्या क्या होगा और झांकी कहां लगेगी, स्टेज कहां बनेगा।

साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के विषय पर एडीजी ने बताया, ऐसे ही सब लोगों ने बताया लेकिन मुख्यमंत्री के बहुत छोटे-छोटे निर्देश थे और बहुत सटीक थे। सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करिए और ड्यूटी पर लगे सिपाहियों से 8 घंटे ही काम कराएं, उनको खाने पीने की व्यवस्था रहे। यहां बिजली के खंभे वगैरा और गड्ढे सब दुरुस्त हो जाएं समेत तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई।



Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story