×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Ayodhya Sixth Deepotsav: पूर्ण भव्य व दिव्य रूप से 22-23 अक्टूबर को अयोध्या 6वां दीपोत्सव

Ayodhya: इस वर्ष यह छठा दीपोत्सव है जो 22-23 अक्टूबर को जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग एवं संस्कृति विभाग उ0प्र0 द्वारा आयोजित किया जाता है।

NathBux Singh
Published on: 18 Oct 2022 2:16 PM GMT
Ayodhya Sixth Deepotsav
X

Ayodhya Sixth Deepotsav

Ayodhya: प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम (Chief Secretary Tourism Mukesh Meshram), मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा (Divisional Commissioner Navdeep Rinwa) व जिलाधिकारी नितीश कुमार (District Magistrate Nitish Kumar) ने संयुक्त रूप से बताया है कि अयोध्या दीपोत्सव (Deepotsav 2022) प्रतिवर्ष दीपावली के पूर्व अत्यंत भव्य एवं दिव्य रूप में आयोजित किया जाता है। इस वर्ष यह छठा दीपोत्सव है जो 22-23 अक्टूबर को जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग एवं संस्कृति विभाग उ0प्र0 द्वारा आयोजित किया जाता है।

8 देशों व 10 प्रदेशों के लोकनृत्य

संस्कृति विभाग द्वारा इस वर्ष 8 देशों तथा 10 प्रदेशों की रामलीला व रामायण बैले और विभिन्न प्रदेशों की लोकनृत्यों की प्रस्तुति होगी। 22-23 अक्टूबर को इण्डोनेशिया, श्रीलंका, मलेशिया, थाईलैण्ड, रूस, फिजी, ट्रिनिडाड एण्ड टोबैगो व नेपाल देश के लगभग 120 अन्तर्राष्ट्रीय कलाकार विदेशी रामलीला/रामायण बैले की प्रस्तुति करेंगे। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, आन्ध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, ओड़िसा, तमिलनाडु व झारखण्ड के विभिन्न प्रदेशों लगभग 1800 कलाकार रामलीला/कार्यक्रम प्रस्तुति करेंगे।



2017

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन गत वर्षो में भी कराये गये है, जिनमें वर्षवार अन्तर्राष्ट्रीय/ राष्ट्रीय/ प्रदेश स्तर के दलों की प्रस्तुतियां रही है, जिनमें वर्ष 2017 में अन्तर्राष्ट्रीय देश इण्डोनेशिया व श्रीलंका तथा विभिन्न प्रदेशों के लगभग 550 कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति की।

2018

वर्ष 2018 में अन्तर्राष्ट्रीय देशों में ट्रिनिडाड एण्ड टोबैगो, रूस, श्रीलंका, लाओस, इण्डोनेशिया व कम्बोडिया तथा विभिन्न प्रदेशों के लगभग 800 कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति की।

2019

वर्ष 2019 में अन्तर्राष्ट्रीय देशों में नेपाल, श्रीलंका, इण्डोनेशिया व फिलीपिंस तथा विभिन्न प्रदेशों के लगभग 1000 कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति की।

2020

वर्ष 2020 में अन्तर्राष्ट्रीय देशों में ट्रिनिडाड एण्ड टोबैगो, थाईलैंड, श्रीलंका, फिजी व नेपाल तथा विभिन्न प्रदेशों के लगभग 500 कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति की।

2021

वर्ष 2021 में अन्तर्राष्ट्रीय देशों में श्रीलंका व नेपाल तथा विभिन्न प्रदेशों के लगभग 1600 कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति की।

1800 कलाकार

अधिकारीद्वय ने बताया कि इस वर्ष रामकथा पार्क के मुख्य मंच, भजन संध्या स्थल, रेलवे पुल के समीप, रामघाट, बड़ी देवकाली, गुप्तारघाट तथा भरतकुण्ड में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन किये जा रहे है, जिसमें 8 देशों के लगभग 120 तथा विभिन्न प्रदेशों के लगभग 1800 कलाकार प्रतिभाग करेंगे।

रामकथा प्रदर्शित होगी

इसके अतिरिक्त गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी रामायण शीर्षक से फोटो/चित्र वीथिका भी तैयार की जा रही है जो रामकथा पार्क में प्रदर्शित होगी। इसमें रामायण तथा रामकथा परम्परा के विभिन्न आयामों पर सामग्री प्रदर्शित होगी। उक्त सम्बंध में अधिकारियों द्वारा निर्देश दिया गया है कि कलाकारों के मानक के अनुसार उचित व्यवस्था किया जाय तथा इनको समय से कार्यक्रम स्थल पहुंचने हेतु आवश्यक कार्यवाही किया जाय तथा अयोध्या के अनुरूप इनका स्वागत किया जाय।


सीएम योगी 19 अक्टूबर को अयोध्या में, मिनट टू मिनट कार्यक्रम

  • 11:55 हैलीपैड रामकथा पार्क
  • 12:05 साकेत डिग्री कॉलेज स्थलीय निरीक्षण।साकेत डिग्री कॉलेज बन रहा है तीन हेलीपैड।
  • 12:20 राम जन्मभूमि परिसर रामलला के दर्शन पूजन के साथ-साथ राम मंदिर निर्माण का करेंगे अवलोकन।
  • 12:55 श्री रामकथा पार्क कार्यक्रम स्थल का करेंगे स्थलीय निरीक्षण।
  • 01:25 राम की पैड़ी दीपोत्सव स्थल का करेंगे स्थलीय निरीक्षण।
  • 01:45 अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में दीपोत्सव की समीक्षा बैठक।
  • 02:50 हैली पैड रामकथा पार्क से लखनऊ रवाना ।
  • लगभग 3 घंटे अयोध्या में रहेंगे सीएम योगी।

21 अक्टूबर को दे दी जाएगी सामग्री

अयोध्या जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि दीपोत्सव 2022 के आयोजन के अवसर पर धार्मिक स्थलों, मठ-मंदिरों तथा नगर के विद्यालयों में दीपोत्सव का आयोजन 23 अक्टूबर को किया जाना प्रस्तावित है। दीपोत्सव हेतु सामग्री पर्यटन विभाग द्वारा धार्मिक स्थलों पर 21 अक्टूबर को उपलब्ध करा दी जायेगी तथा विद्यालयों के दीपोत्सव हेतु सामाग्री राजकीय इंटर कालेज अयोध्या में 20 अक्टूबर को उपलब्ध करा दी जायेगी, जिसका वितरण किया जायेगा।

कहां - कितने दीप

जिलाधिकारी ने बताया कि दीपोत्सव 2022 के अवसर पर अयोध्या के प्रमुख स्थलों पर 3.06 लाख दीप प्रज्जवलन किया जायेगा, जिसमें श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 1 लाख दीप प्रज्जवलि किया जायेगा। इसी तरह कनक भवन में 10 हजार, हनुमानगढ़ी व सुग्रीव किला/पर्वत में 5-5 हजार, मणि पर्वत पर 2 हजार, राम बल्लभ कुंज व बड़ा जानकी घाट में 6-6 हजार, बड़ा भक्त माल रामघाट व मणि राम छावनी में 8-8 हजार, राज सदन व लक्ष्मण किला में 5-5 हजार, अशर्फी भवन में 4 हजार, दशरथ महल बड़ी जगह व श्रीराम मन्त्रार्थ मण्डपम में 8-8 हजार, भरतकुण्ड में 25 हजार, दिगम्बर अखाड़ा में 3 हजार, राजा दशरथ की समाधि स्थल में 10 हजार, गिरिजाकुण्ड में 2 हजार, राम कचहरी में 3 हजार, गुप्तारघाट में 20 हजार, मुण्डा शिवाला नयाघाट में 2 हजार, करतलिया बाबा मंदिर नयाघाट पर 2 हजार, राधा कृष्ण मंदिर टेढ़ीबाजार में 2 हजार दीप प्रज्जलित किये जायेंगे।

वहीं, पत्थर मंदिर अयोध्या में 2 हजार, चित्रगुप्त मंदिर में 2 हजार, हनुमान गुफा मंदिर में 2 हजार, छोटी देवकाली मंदिर में 2 हजार, बड़ी देवकाल मंदिर में 4 हजार, श्री सांई मंदिर चैदह कोसी अयोध्या में 2 हजार, रंग महल मंदिर में 2 हजार, राजा राज रत्न सिंहासन मंदिर में 2 हजार, शिव मंदिर रामघाट में 2 हजार, जालपा मंदिर में 2 हजार, अष्टभुजा माता मंदिर में 5 हजार, विभीषण कुण्ड में 3 हजार, सरयू लेवशशि हनुमान मंदिर में 2 हजार, कलिकुन्ज मंदिर में 2 हजार, दन्तधवन कुण्ड में 5 हजार, लौहारी पडाइन मंदिर विराजमान ठाकुरजी में 2 हजार, सीय राम जानकी किला लक्ष्मण घाट में 5 हजार, ठाकुर विजय राघव कुंज गोलाघाट में 1500, सुतीक्षण आश्रम अयोध्या में 1 हजार, खडेश्वरी मंदिर में 1500, गुरूद्वारा नजर बाग में 5 हजार व रामलला भवन मंदिर स्वर्गद्वारा में 2 हजार दीप इस तरह 44 स्थानों में कुल 3 लाख 06 हजार दीप प्रज्जलित किये जायेंगे।

विद्यालयों का कार्यक्रम

उन्होंने बताया कि अयोध्या के विभिन्न विद्यालयों में इस बार दीपोत्सव के दीप जलायें जायेंगे, जिसमें डॉ. अम्बेडकर बालिका इंटर कालेज चांदपुर अयोध्या में 1 हजार, पृथ्वीराज चैहान इंटर कालेज बरवा मोतीनगर में 1 हजार, अमर शहीद अशफाक उल्ला मेमोरियल इंटर कालेज दरगाही नगर में 1 हजार, आर.बी. एकेडमी इंटर कालेज हासापुर में 1 हजार, ग्लोबल इंटर कालेज मऊ यदुवंशपुर में 1 हजार, हरीश कान्वेंट इंटर कालेज गंजा में 1 हजार, नेशनल वेन्स एकेडमी बालिका उ.मा.वि. मिर्जापुर मुमताजनगर में 1 हजार, आदर्श बाल शिक्षा निकेतन बालिका इंटर कालेज पलिया शाहबदी में 1 हजार, राजकीय हाईस्कूल भदौली में 1 हजार, गंगा प्रसाद रविदास इंटर कालेज रानोपाली में 1 हजार, जयगणेश बालिका उ.मा. विद्यालय देवकाली में 1 हजार, आचार्य नरेन्द्र देव इंटर कालेज शमशुद्दीनपुर में 1 हजार, रामसेवक इंटर कालेज पाराखाना दर्शननगर में 1 हजार, सुशीला देवी बब्बन सिंह उ.मा.वि. कुढ़ाकेशवपुर दर्शननगर 1 हजार, केशरी नन्दन विद्या मंदिर उ.मा.वि. कल्लू का पुरवा दर्शननगर में 1 हजार, शिवलघु इंटर कालेज में 1 हजार, राजकीय बालिका इंटर कालेज में 1 हजार, तुलसी राजकीय कन्या इंटर कालेज में 1 हजार, राजकीय इंटर कालेज में 1 हजार, साहबदीन सीताराम बालिका इंटर कालेज में 1 हजार, मैथोडिस्ट मिशन गल्र्स इंटर कालेज में 1 हजार, कनौसा कान्वेंट गल्र्स इंटर कालेज में 1 हजार, एमएलएमएल इंटर कालेज में 1 हजार, फाब्र्स इंटर कालेज में 1 हजार, एसएसवी इंटर कालेज में 1 हजार, महाराजा इंटर कालेज में 1 हजार, लक्ष्मण बाल विद्या मंदिर में 1 हजार, गुरूनानक एकेडमी गल्र्स इंटर कालेज में 1 हजार, शिव नारायण सिंह बालिका इंटर कालेज वजीरगंज मं 1 हजार, डी.जी.आई. इंटर कालेज मुगलपुर में 1 हजार, जनता अवध इंटर कालेज में 1 हजार, अयोध्या समाजसेवा बालिका उ.मा.वि. में 1 हजार, एम.डी. गल्र्स इंटर कालेज में 1 हजार, शिवदयाल जायसवाल सरस्वती बी.मा.ई.का. तुलसीनगर में 1 हजार, सेन्ट मैरी हायर सेकेंडरी स्कूल कैंट में 1 हजार, सरस्वती विद्या मंदिर उ.मा.वि. रामनगर में 1 हजार, रघुनाथ कौशल बालिका इंटर कालेज कनीगंज में 1 हजार, विमला देवी इंटर कालेज पहाड़गंज में 1 हजार, कृष्णकुमार श्री उ.मा.वि. स्वतंत्र नगर शाहगंज में 1 हजार, ग्रामर इंटर कालेज लालबाग में 1 हजार, ओ.पी.एस. उ.मा.वि. निराला नगर में 1 हजार, गुरूनानक गल्र्स हाईस्कूल खिड़की अलीवेग में 1 हजार, बाबा ककोरे हनुमंत आदर्श बालिका इंटर कालेज आचार्य नगर नाका में 1 हजार, संजीमुल कुरेश गल्र्स इंटर कालेज नियावां में 1 हजार, ठकरा मुस्लिम इंटर कालेज धारा रोड में 1 हजार, एस.बी. सेन्ट्रल सरस्वती गार्डेन कान्वेंट इंटर कालेज पठान टोलिया अमानीगंज में 1 हजार, सरस्वती विद्या मंदिर उ.मा.वि. नानकपुर साकेत में 1 हजार, राजकीय इंटर कालेज में 1 हजार कुल 48 विद्यालयों में 48 हजार दीप प्रज्जवलित किये जायेंगे। इस तरह धार्मिक स्थलों व विद्यालयों को मिलाकर कुल 3 लाख 54 हजार दीप प्रज्जवलित किये जायेंगे। इसके सम्बंध में कार्ययोजना के अनुसार कार्य करने हेतु पर्यटन विभाग को निर्देश दिये गये है तथा सम्बंधित संस्थानों से समन्वय करने का भी सम्बंधित अधिकारियों को भी निर्देश दिये गये है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story