×

Ayodhya Deepotsav 2022: धूमधाम से निकली भगवान राम की 16 भव्य झांकियों की शोभा यात्रा, पर्यटन व संस्कृति मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

Ayodhya Deepotsav 2022: दीपोत्सव में प्रधानमंत्री मोदी बनेंगे साक्षी। भगवान राम करेंगे राज्य अभिषेक। आज सभी को त्रेता युग याद दिलाएगा जब त्रेतायुग में भगवान राम लंका पर विजय प्राप्त करके अयोध्या आए थे।

NathBux Singh
Published on: 23 Oct 2022 8:31 AM GMT
Ayodhya Deepotsav
X

Ayodhya Deepotsav (photo: social media ) 

Ayodhya Deepotsav 2022: राम की नगरी में छठवें दीपोत्सव की धूमधाम से निकाली भगवान राम के चरित्र पर बनी 16 भव्य झांकियों की शोभा यात्रा। पर्यटन व संस्कृति मंत्री जसवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। अयोध्या के उदया चौराहे से राम कथा पार्क तक निकाली शोभायात्रा। पर्यटन मंत्री का जसवीर सिंह का बयान। आज दीपोत्सव का कार्यक्रम होने जा रहा है पिछले साल के ज्यादा रिकॉर्ड टूटेंगे।विश्व में नया कीर्तिमान बनेगा।

इस दीपोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनेंगे साक्षी। भगवान राम करेंगे राज्य अभिषेक। आज सभी को त्रेता युग याद दिलाएगा जब त्रेतायुग में भगवान राम लंका पर विजय प्राप्त करके अयोध्या आए थे। अयोध्या वासियों ने उनका जिस प्रकार से स्वागत सत्कार किया था। उसी प्रकार से आज त्रेतायुग का रूप दिखाई देगा। यह अयोध्या का है सौभाग्य।और रामत्व बनने के लिए पूरे हिंदुस्तान का है सौभाग्य। यह संदेश पूरे विश्व पटल पर भारतीय सनातन संस्कृति व ग्राम के जीवन चरित्र का आज पूरे विश्व में संदेश जाएगा।

पर्यटन व संस्कृति मंत्री जसवीर सिंह (photo: social media )

बता दें पर्यटन विभाग एवं सूचना विभाग द्वारा बनाई गई झांकिया।बालकांड,अयोध्या कांड किष्किंधा कांड, अरण्य कांड व लंका कांड एवं अपराधियों तथा भूमाफियों के विरूद्व अभियान नामक शीर्षक पर देखने को मिल रही है एनिमेशन झांकियां। रथ यात्रा के दौरान सांसद लल्लू सिंह वेद प्रकाश गुप्ता अयोध्या नगर निगम मेयर ऋषिकेश उपाध्याय सहित राजनेता व अधिकारीगण उपस्थित रहे

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story