TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Ayodhya Deepotsav 2022: दीपोत्सव पर बोले PM मोदी- 'भारत के कण-कण में, जन-जन के मन में राम'

Ayodhya Deepotsav 2022:पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का हिस्सा बने। उन्होंने दिवाली की पूर्व संध्या पर रामलला विराजमान के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने भगवान राम के प्रतीकात्मक राज्याभिषेक किया।

aman
Written By amanReport NathBux Singh
Published on: 23 Oct 2022 2:49 PM GMT (Updated on: 23 Oct 2022 3:04 PM GMT)

Ayodhya Deepotsav 2022 Live Updates : रामनगरी अयोध्या में इस बार की दिवाली (Diwali 2022) बेहद खास और भव्य रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (23 अक्टूबर 2022) को अयोध्या पहुंच भव्य दीपोत्सव का हिस्सा बने। पीएम मोदी ने अयोध्या वापस लौटे भगवान राम की आरती की और प्रतीकात्मक राज्याभिषेक किया।

अयोध्या पहुंचने पर सीएम योगी और गवर्नर आंनदीबेन पटेल ने पीएम मोदी की अगवानी की। पीएम मोदी ने रामलला विराजमान का दर्शन-पूजन और आरती वंदना की। पीएम आज रामलला विराजमान के सामने पांच दीये जलाए। ये दीये 'पंचतत्व' (Panchatattva) अर्थात जल, अग्नि, आकाश, वायु और पृथ्वी के प्रतीक होंगे। इसके बाद पीएम मोदी निर्माणाधीन राम मंदिर (Ram Mandir) के गर्भगृह स्थान पर स्थापित 'धर्मध्वज' के सामने भी दीया जलाया।

भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में इस वर्ष दीपावली का त्योहार भव्य दीपोत्सव के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'भारत की अस्मिता एवं सनातन आस्था के मान-बिंदुओं के पुरातन गौरव को सतत पुनर्स्थापित कर रहे यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी का प्रभु श्री राम एवं माता जानकी के पावन धाम श्री अयोध्या जी में आयोजित 'भव्य-दिव्य दीपोत्सव-2022' में हृदय से स्वागत-अभिनंदन।'


Live Updates

  • 23 Oct 2022 9:26 AM GMT

    दीपोत्सव के नए कीर्तिमान के लिए अयोध्या तैयार


    दीपोत्सव 2022 के नए कीर्तिमान के लिए अयोध्या तैयार है। दीपोत्सव के औपचारिक आरंभ से पहले पीएम मोदी राम लला का राज्याभिषेक करेंगे। राम दरबार फूलों से सज-धजकर तैयार है। प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से पहले अयोध्या के घाट सजकर तैयार हैं। रामलला के दरबार को फूलों से सजाया गया है। रामलला के दर्शन के लिए भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

    अयोध्या में दीपोत्सव (Ayodhya Deepotsav 2022) की तैयारियां पूरी हो चुकी है। पीएम मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद है। दुल्हन की तरह से सजी रामनगरी की खूबसूरती इस समय देखते ही बन रही है। जगह-जगह पर मंगल गीत गाए जा रहे हैं। इसी के साथ सरयू के तट को दीपों से सजा दिया गया है। रामलला के दरबार को भी फूलों से सजाया गया है। इस बीच आसपास के क्षेत्रों में भी कानून व्यवस्था की कमान वरिष्ठ अधिकारी संभाले हुए हैं। एडीजी कानून व्यवस्था का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारी खुद सभी प्रबंधों को देख रहे हैं। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति से गहनता से पूछताछ की जा रही है। बाहर से आने वाले वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है।

  • 23 Oct 2022 8:22 AM GMT

    सीएम योगी-गवर्नर पहुंचे अयोध्या

    सीएम योगी व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहुंचीं अयोध्या। सीएम योगी राम कथा पार्क में तैयारियों का ले रहे जाएजा।

  • 23 Oct 2022 6:54 AM GMT

    दीपोत्सव के लिए अयोध्या के घाट दीयों से सजे 



  • 23 Oct 2022 6:46 AM GMT

    कई कुंतल फूलों से भव्य सजावट 

    दीपोत्सव के मौके पर रंगोली के लिए 6 कुंतल फूलों का इस्तेमाल किया गया है। ये फूल सफेद, नीले, पीले, बैंगनी व हरी पत्ती के साथ हैं। फूलों से खास सजावट विशेष आकर्षण हैं। राम मंदिर की सजावट के लिए 40 कुंतल गेंदा, जरबेरा फूलों के 2 हजार बंडलों का इस्तेमाल किया गया है। इसके अतिरिक्त, आर्किड, लिली, डेनिम, कार्नेसन आदि फूल कोलकाता और बेंगलुरु से मंगवाई गई है। 

  • 23 Oct 2022 6:36 AM GMT

    CM योगी, गवर्नर करेंगे PM का स्वागत

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत शाम 4:30 बजे अयोध्या की धरती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गवर्नर आनंदीबेन पटेल सहित तमाम मंत्री अधिकारी करेंगे। इस मौके पर पूरी अयोध्या रंग बिरंगी दिखाई पड़ रही है। आवागमन के साधन अयोध्या अंदर जाने पर प्रतिबंधित है। सरकारी अमला पूरी तरीके से अयोध्या में मुस्तैदी से जुड़ा है। वहीं, इस कार्यक्रम को बेहतर बनाने वाले लोग अपने-अपने स्थानों पर पहुंच चुके हैं। इस दीपोत्सव को यादगार बनाने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी गई है।

  • 23 Oct 2022 6:33 AM GMT

    Ayodhya Deepotsav 2022 मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम : 

    अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर सरकार ने मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम निर्धारित है। जिसके तहत यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ 12.15 बजे लखनऊ से प्रस्थान करेंगे

    - 12.45 बजे आगमन, हेलीपैड, रामकथा पार्क, अयोध्या

    - 12.50 बजे- प्रस्थान हेलीपैड से अयोध्या स्थलीय निरीक्षण करते हुए

    - 1.50 बजे- आगमन, सरयू अतिथि गृह, अयोध्या

    - 3.05 बजे- आगमन,राम कथा पार्क,अयोध्या

    - 3.05 बजे से 3.10 तक- शोभायात्रा का अवलोकन

    - 3.10 से 3.20 तक- श्रीराम सीता व लक्ष्मण के स्वरूपों का अवतरण व भरत मिलाप

    - 3.20 से 3.35 तक- श्री राम दरबार के साथ रामकथा पार्क में मुख्य कार्यक्रम/श्री राम जानकी का वंदन पूजन 

    कार्यक्रम में शिरकत करेंगे उसके बाद

    - 3.35 बजे- प्रस्थान, रामकथा पार्क से

    - 3.45 बजे- आगमन,हेलीपैड,साकेत डिग्री कॉलेज

    - 3.45 से 4.20 तक- प्रधानमंत्री आगमन,स्वागत अभिनन्दन-साकेत डिग्री कॉलेज

    - 4.25 बजे- प्रस्थान, साकेत डिग्री कॉलेज

    - 4.30 बजे- आगमन, श्री राम जन्मभूमि,अयोध्या

    - 4.30 से 5.10 तक- प्रधानमंत्री द्वारा श्री राम जन्मभूमि में भगवान श्री राम लला की पूजा अर्चना/श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का अवलोकन, निरीक्षण

    - 5.10 बजे- प्रस्थान, श्री राम जन्मभूमि से

    - 5.15 से 5.45 बजे तक- प्रधानमंत्री द्वारा श्री राम राज्याभिषेक, श्री राम कथा पार्क

    - 5.45 बजे- आगमन,सरयू अतिथि गृह

    - 6 बजे- आगमन,नया सरयू घाट

    - 6. बजे से 6.10 तक- सरयू जी की आरती,नया घाट

    - 6.15 बजे- आगमन, राम की पैड़ी,अयोध्या

    - 6.15 से 6.55 तक- दीपोत्सव कार्यक्रम

    - 7 बजे से 7.15 तक- ग्रीन एंड डिजिटल फायरवर्क्स का अवलोकन- नया सरयू घाट

    - 7.20 बजे- प्रस्थान, नया सरयू घाट

    - 7.30 बजे -आगमन हवाई पट्टी, अयोध्या

    - 7.30 से 7.35 बजे तक- प्रधानमंत्री की विदाई

  • 23 Oct 2022 6:22 AM GMT

    वेस्ट मटेरियल से बना दीपक

    दीपोत्सव के मद्देनजर अवध विश्वविद्यालय (Avadh University) के फाइन आर्ट्स के छात्रों ने वेस्ट मटेरियल से दीपक तैयार किया है। इस दीये को आज जलाया जाएगा। 

  • 23 Oct 2022 6:18 AM GMT

    अयोध्या में आज जलेंगे 17 लाख दीये 

    दीपोत्सव के मौके पर अयोध्या में 17 लाख दीये जलाए जाएंगे। इस दौरान विभिन्न राज्यों के कलाकार विभिन्न नृत्य रूपों के साथ पांच एनिमेटेड झांकियां तथा 11 रामलीला झांकियां भी प्रदर्शित करेंगे। प्रधानमंत्री भव्य म्यूजिकल लेजर शो (Musical Laser Show) के साथ-साथ सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी (Ram Ki Paidi) में 3-डी होलोग्राफिक प्रोजेक्शन मैपिंग शो (3-D Holographic Projection Mapping Show) भी देखेंगे। 

  • 23 Oct 2022 6:16 AM GMT

    सीएम योगी ने पीएम मोदी का किया अभिनंदन

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार (23 अक्टूबर 2022) की सुबह ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'भारत की अस्मिता एवं सनातन आस्था के मान-बिंदुओं के पुरातन गौरव को सतत पुनर्स्थापित कर रहे यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी का प्रभु श्री राम एवं माता जानकी के पावन धाम श्री अयोध्या जी में आयोजित 'भव्य-दिव्य दीपोत्सव-2022' में हृदय से स्वागत-अभिनंदन।'


aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story