TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Ayodhya Deepotsav 2022: इस बार राम की पैड़ी पर होगा भव्य दिपोत्सव, घर बैठे देख सकेंगे आप, बनेगा सोशल मीडिया पेज

Ayodhya Deepotsav 2022: इसके माध्यम से दीपोत्सव के स्वयंसेवकों, शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ लाखों लोगों को जोड़ने की तैयारी है

NathBux Singh
Published on: 4 Sep 2022 2:54 PM GMT
Ayodhya Deepotsav
X

Ayodhya Deepotsav

Click the Play button to listen to article

Ayodhya Deepotsav 2022: डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय व उत्तर प्रदेश सरकार के संयोजन में अयोध्या राम की पैड़ी पर 23 अक्टूबर को होने वाले दीपोत्सव को आमजन तक पहुॅचाने के लिए विश्वविद्यालय ने कई अधिकारिक सोशल मीडिया पेज बनाएगा।

इसके माध्यम से दीपोत्सव के स्वयंसेवकों, शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ लाखों लोगों को जोड़ने की तैयारी है। नोडल अधिकारी ने बताया कि प्रदेश शासन के दिशा-निर्देशन में दीपोत्सव-2022 को भव्य बनाना है। इस प्रांतीय उत्सव की विश्वभर में चर्चा है। इसको और अधिक यादगार बनाने के लिए पारंपरिक मीडिया के साथ सोशल मीडिया का सहारा लिया जायेगा। ताकि दीपोत्सव की भव्यता आमजन तक पहुॅच सके।

विश्वविद्यालय द्वारा दिव्य दीपोत्सव के नाम से फेसबुक पेज बनाया गया है। क्यू आर कोड को मोबाइल से स्केन करने पर कोई भी आसानी से फेसबुक से जुड़ सकता है। इसके अतिरिक्त यू-ट्यूब, इंस्टाग्राम व ट्विटर पर दिव्य दीपोत्सव अयोध्या धाम से अकाउंट बनाया गया है, इससे भी जुड़ सकते है।

सोशल मीडिया के अधिकारिक पेज को चलाने के लिए आईईटी संस्थान के शिक्षक डाॅ0 विनीत सिंह, इंजीनियर अनुराग सिंह व इंजीनियर पियूष राय को जिम्मेदारी सौपी गई है। इन्हीं की निगरानी में सोशल मीडिया पेज संचालित किया जायेगा। इस बार दीपोत्सव के अवसर पर राम की पैड़ी पर 14 लाख 50 हजार दीए जलाने का लक्ष्य दिया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से 16 लाख से अधिक दीए बिछायें जाने की योजना है। इसके लिए 18 हजार स्वयंसेवक लगाये जायेंगे। पूरे आयोजन को सफल बनाने के लिए समितियों के गठन के साथ अन्य तैयारियां की जा रही है।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story