×

Ayodhya Deepotsav 2023: अयोध्या में एक साथ जले 22.23 लाख दीये, नया वर्ल्ड रिकॉर्ड..आतिशबाजी-लेजर शो ने मन मोहा

Ayodhya Deepotsav 2023: यूपी के अयोध्या में आज दीपोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस विशेष कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल, सहित कई नेताओं सहित विभिन्न देशों के राजदूत पहुंचे हैं। अयोध्या दीपोत्सव में इस बार 24 लाख से अधिक दीये अलग-अलग घाटों पर जलाए गए।

Jugul Kishor
Report Jugul KishorWritten By aman
Published on: 11 Nov 2023 1:15 PM GMT (Updated on: 11 Nov 2023 3:39 PM GMT)

Ayodhya Deepotsav 2023 : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में शनिवार (11 नवंबर) को दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में शामिल होने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गवर्नर आनंदीबेन पटेल सहित कई नेताओं सहित विभिन्न देशों के राजदूत पहुंचे हैं। अयोध्या दीपोत्सव में इस साल 24 लाख से ज्यादा दिए अलग-अलग घाटों पर जलाए जा रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सरयू नदी पर आरती की। जिसके बाद दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

दीपोत्सव में 21 लाख दीप केवल राम की पैड़ी पर जलाए जा रहे हैं। यह एक विश्व रिकॉर्ड है। सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी पर जारी दीपोत्सव कार्यक्रम में लेजर शो के जरिए रामलीला दिखाई गई। इसे देखने बड़ी संख्या में लोग उमड़े।

भगवान राम की शोभा यात्रा निकाली गई

रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव के मौके पर भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम राम की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा साकेत डिग्री कॉलेज से राम कथा पार्क के नए घाट तक निकाली गई। रास्ते में दीपक, हनुमान जी, प्रभु श्रीराम के चित्र लगाए गए, उनको फूलों से सजाया गया।

Live Updates

  • 11 Nov 2023 10:31 AM GMT

    राज्याभिषेक यात्रा के दौरान...जय श्रीराम

    श्रीराम की राज्याभिषेक यात्रा को साकेत महाविद्यालय (Saket College) से प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने तिरंगा झंडा दिखाकर रवाना किया। यात्रा में राम कथा और सामाजिक संदेशों पर आधारित 18 झांकियां हैं। वहीं, यात्रा के दौरान अचानक बारिश भी शुरू हो गई। बारिश में भीगते हुए लोक कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दी। इस दौरान श्रीराम के राज्याभिषेक यात्रा के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ी है। घरों के छतों से पुष्प वर्षा हुई। जय श्री राम का उद्घोष जारी है। 

  • 11 Nov 2023 10:28 AM GMT

    CM योगी पहुंचे राम कथा पार्क

    भगवान श्रीराम (Lord Shri Ram) के वनवास से अयोध्या वापसी पर राज्याभिषेक के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम कथा पार्क पहुंच चुके हैं। वो यहां गुरु वशिष्ठ की भूमिका में नजर आएंगे। बता दें, इस आयोजन का साक्षी बनने के लिए अयोध्या के राम कथा पार्क में करीब 5000 लोग मौजूद हैं। थोड़ी देर में भगवान राम 'पुष्पक विमान' रूपी हेलीकॉप्टर में सवार होकर अयोध्या पहुंचेंगे। 

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story