×

Ram Mandir: 155 देशों के जल से रामलला का अभिषेक करेंगे CM योगी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

Ram Mandir: सीएम योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रविवार 23 अप्रैल यानी कि आज 155 देशों की नदियों से लाए गए पवित्र जल से रामलला का जलाभिषेक करेगें। जलाभिषेक कार्यक्रम में 20 देशों के राजदूत और अध्यात्मिक गुरुओं सहित तमाम लोग हिस्सा लेंगे।

Jugul Kishor
Published on: 23 April 2023 11:28 AM GMT (Updated on: 23 April 2023 2:08 PM GMT)
Ram Mandir: 155 देशों के जल से रामलला का अभिषेक करेंगे CM योगी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
X
राम मंदिर ( सोशल मीडिया)

Ram Mandir: रामनगरी अयोध्या में भगवान श्रीराम राम मंदिर का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। इन सब तैयारियों के बीच रामलला के निर्माणाधीन मंदिर के जलाभिषेक की तैयारियां पूरी हो गई हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 23 अप्रैल यानी कि आज 155 देशों की नदियों से लाए गए पवित्र जल से रामलला का जलाभिषेक करेगें। जलाभिषेक कार्यक्रम में 20 देशों के राजदूत और अध्यात्मिक गुरुओं सहित तमाम लोग हिस्सा लेंगे।

पिछले तीन सालों से लाया जा रहा जल

बता दें कि 155 देशों की नदियों से जल लाने का ये काम पिछले तीन साल यानी की साल 2020 से चल रहा है। जिसकी जिम्मेदारी दिल्ली के पूर्व विधायक विजय जॉली को सौंपी गई थी। अब दुनियाभर के 155 देशों से जल आ गया है तो अब रामजन्मभूमि का जलाभिषेक किया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मनीराम दास छावनी में जल कलश की पूजा करेंगे। इसके बाद सभी लोग विड़ला धर्मशाला पहुंचेगे। वहां से जन्मभूमि पथ के रास्ते से सभी लोग रामजन्मभूमि पहुंचेगे। वहां रामलला के दर्शन के बाद मंदिर निर्माण स्थल पर जाकर जलाभिषेक करेंगे।

दुबई के रास्ते पाकिस्तान की नदी से आया जल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विजय जॉली ने बताया कि विश्वे की पवित्र नदियों से जल लाना आसान काम नहीं था। बहुत ही सुनियोजित तरीके से काम करके ये पवित्र जल को एकत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की रावी नदी का जल पहले दुबई लाया गया। फिर वहां से दिल्ली आया। अब उसे अयोध्या पहुंचाया गया है। ऐसे ही विश्व के 155 देशों की पवित्र नदियों से जल लाकर अयोध्या पहुंचाया गया है।

अरण गोविल रामनगरी पहुंचे

रामानंद सागर के रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल रामनगरी पहुंचे हैं। भगवान रामलला के दरबार में दर्शन पूजन किया है। अरुण गोविल ने अयोध्या में स्वरूप बदलकर कल से दर्शन पूजन कर रहे हैं। अयोध्या में कल सन्यासी रूप में दिखाई दिए थे रामायण धारावाहिक के राम।


Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story