×

Ayodhya Land Deal: घोटाले का आरोप लगाने वालों पर होगी कार्रवाई! मंदिर ट्रस्ट के निशाने पर प्रियंका गांधी व AAP नेता

Ayodhya Land Deal: राम मंदिर ट्रस्ट उन नेताओं पर कानूनी कार्रवाई करने का मन बना रही है, जिन्होंने मंदिर निर्माण के लिए खरीदे जा रहे भूमि पर घोटाले के आरोप लगाए थे।

Network
Newstrack NetworkPublished By Chitra Singh
Published on: 27 Jun 2021 9:41 AM GMT
Ayodhya Land Deal: घोटाले का आरोप लगाने वालों पर होगी कार्रवाई! मंदिर ट्रस्ट के निशाने पर प्रियंका गांधी व AAP नेता
X

Ayodhya Land Deal: अयोध्या से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि राम मंदिर ट्रस्ट उन नेताओं पर कानूनी कार्रवाई करने का मन बना रही है, जिन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए खरीदे जा रहे भूमि पर घोटाले के आरोप लगाए थे। बताया जा रहा है कि इस मामले में कांग्रेस (Congress) की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra), आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के नेता संजय सिंह (Sanjay Singh)समेत अन्य लोगों पर मानहानि का मुकदमा दर्ज हो सकता है।

आपक बता दें कि कुछ दिन पहले ही राम मंदिर निर्माण के लिए खरीदे गए जमीन पर कई विपक्षी नेताओं ने घोटाले का आरोप लगाया था। इस मामले पर अब राम मंदिर ट्रस्ट कानूनी कार्रवाई करने का विचार कर रहा है। इसके लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra) ट्रस्ट सलाहाकारों से कानूनी सलाह ले रहा है। बताया जा रहा है कि इस मामले में ट्रस्ट के सामने दो विकल्प रखे गए है, जिस पर वे विचार कर रहे हैं। पहला, मानहानि और दूसरा, जनता को भड़काने व फर्जी तथ्यों के आधार पर झूठा आरोप लगाने पर ट्रस्ट आरोपियों के ऊपर कानूनी कार्रवाई कर सकता है।

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी के अध्यक्ष आलोक कुमार जो कि एक वरिष्ठ अधिवक्ता भी है, उन्होंने बताया, "हमनें ट्रस्ट को सलाह दिया है कि प्रियंका गांधी वाड्रा और संजय सिंह के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया जाए।" उन्होंने आगे कहा कि अब ये ट्रस्ट तय करेगी कि इस मुकदमे को क्रिमिनल के तौर पर दर्ज होगा या फिर सिविल चार्जेज के तौर पर।

उन्होंने ये भी बताया कि पिछली बार वरिष्ठ नेता अरुण जेटली और नितिन गडकरी ने आप नेता संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था, लेकिन माफीनामा के चलते अरुण जेटली और नितिन गडकरी ने उन्हें माफ कर दिया। मेरी ट्रस्ट से अनुरोध है कि इस बार वे इन नेताओं को क्षमा ना करें।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story