×

Ayodhya News: मौका मिला तो फिर दावेदारी ठोकेंगे ऋषिकेश उपाध्याय

Ayodhya News: इस बार नगर निगम अयोध्या क्षेत्र का विस्तार किया है जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों के तमाम इलाके जोड़ दिए गए हैं लेकिन वार्डों की संख्या नहीं बढ़ाई गई है क्योंकि जनसंख्या के आधार पर वार्डों का गठन किया गया हैl

NathBux Singh
Published on: 30 Nov 2022 5:54 AM GMT
ayodhya municipal elections
X

ऋषिकेश उपाध्याय (photo: social media )

Ayodhya News: अयोध्या नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच अभी औपचारिक रूप से घोषणा ना होने के बावजूद संभावित प्रत्याशियों ने जनता के बीच अपनी पैठ बनाने की जोड़तोड़ शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पिछले कार्यकाल के दौरान अयोध्या नगर पालिका को समाप्त कर नगर निगम की स्थापना की थी, जिसमें 60 वार्ड बनाए गए थे। यहां से पहली बार भारतीय जनता पार्टी के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय बनाये गए थे जिन्होंने 5 साल अयोध्या के विकास को गति प्रदान की। इस बार नगर निगम अयोध्या क्षेत्र का विस्तार किया है जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों के तमाम इलाके जोड़ दिए गए हैं लेकिन वार्डों की संख्या नहीं बढ़ाई गई है क्योंकि जनसंख्या के आधार पर वार्डों का गठन किया गया हैl

निर्वाचन आयोग द्वारा अभी चुनाव की अधिसूचना नहीं जारी की गई है लेकिन प्रशासनिक तैयारियां जिस तरीके से चल रही है उससे लग रहा है शीघ्र ही चुनाव प्रक्रिया की घोषणा हो सकती है। सबसे बड़ा सवाल अभी प्रत्याशियों के सामने यह खड़ा है कि कौन सा वार्ड किसके लिए आरक्षित होगा। इसी तरीके से नगर निगम महापौर व जनपद के अन्य नगर परिषदों, नगर पंचायतों के अध्यक्षों का आरक्षण के आधार पर किसके लिए निर्धारित होगा यह भी अभी तय नहीं है। इन सब असमंजस के बीच फिलहाल लोग अपने अपने क्षेत्रों में लगे हुए हैं। यहां तक कि लोग आरक्षण की स्थिति में अपनी पत्नी अपने घर की किसी महिला को चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं अन्य आरक्षण की स्थिति में अपने किसी साथी को लड़ाने की मुहिम को धार देने में भी व्यस्त दिखाई पड़ रहे हैंl

इस संबंध में अयोध्या नगर निगम के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय से जब पुनः चुनाव लड़ने की बात की गई तो उन्होंने कहा आरक्षण की स्थिति साफ होने के बाद ही चुनाव लड़ने की प्रक्रिया के बारे में सोचा जाएगा। प्रभु श्री राम की जन्मस्थली पर मैं प्रथम बार नगर निगम का महापौर बन कर अपने को गौरवशाली महसूस करता हूं।

अयोध्या की स्थितियां बदल गई

विकास के बाबत उनका कहना था मेयर बनने के बाद अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के बारे में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा फैसला आने के बाद यहां की स्थितियां बदल गई है। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा मंदिर निर्माण के साथ ही तमाम योजनाएं जिस तरह से यहां निर्माणाधीन हैं। उसमें नगर निगम का फिलहाल कोई औचित्य नहीं रह गया लेकिन नगर निगम ने क्षेत्र के विकास के लिए जो धन सरकार द्वारा मुहैया कराया गया उस पर नाली नाला, विद्युत, सड़कें जैसे निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर कराए हैं। जो आज नगर के विकास में अपनी अहम भूमिका अदा कर रहा है। अयोध्या के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं अयोध्या का दौरा कर अनेकों योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर चुके हैं। अयोध्या विश्व की एक पर्यटन नगरी बनने जा रही हैl

उपाध्याय ने बताया अयोध्या के विकास में जिस तरीके से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्वयं अयोध्या आकर विकास को अमलीजामा पहनाने का काम कर रहे है। यह नगर निगम के लिए एक गौरव का विषय है। अयोध्या को रेल मार्ग, हवाई मार्ग, जलमार्ग से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। अयोध्या में साफ सफाई का काम करने के लिए सारे संसाधन उपलब्ध करा दिए गए हैं। गली से लेकर मुख्य सड़कों तक रोजाना सफाई हो रही हैl

पार्टी मौका देगी तो जरूर चुनाव लड़ूंगा

उपाध्याय ने आगामी चुनाव लड़ने के बाबत कहा पहले तो आरक्षण की स्थिति साफ हो उसके बाद पार्टी अगर मुझे मौका देगी तो मैं जरूर चुनाव लड़ूंगा और नहीं तो पार्टी जिसको टिकट देगी उसको जिताने का काम पार्टी के सारे लोग मिलकर करेंगे। यह अयोध्या विश्व के लिए एक सुंदरतम नगरी बनेगी। जहां तक डबल इंजन सरकार को सहयोग देने के लिए तीसरे इंजन की आवश्यकता है जिसे यहां की जनता बखूबी समझती है और वह भारतीय जनता पार्टी के मेयर को बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे ऐसा मेरा मानना हैl

अभी चुनाव के पहले ही नगर निगम अंतिम बोर्ड की बैठक में 44 करोड़ 51 लाख 46 हजार 430 रुपए का मुनाफे का बजट स्वीकृत हुआ है। महापौर के रूप में मैने खुद बोर्ड के पदाधिकारियों सदस्यों के साथ बैठक की थी, बोर्ड ने बजट पर अपनी मुहर लगाई थी।

अयोध्या के विकास को लेकर राम पथ के निर्माण व हनुमानगढ़ी से राम जन्मभूमि मंदिर तक निर्माण कार्य को लेकर व्यापारियों में काफी आक्रोश दिखाई पड़ रहा है उनका कहना है मुआवजे की धनराज प्रशासन द्वारा कम दी जा रही है विकास से परहेज नहीं है लेकिन मुआवजा कम देने को लेकर यहां के व्यापारी आंदोलित भी हुए हैं। फिलहाल जिलाधिकारी नीतीश कुमार यह मामला सुलझाने में लगे हैं। माना यही जा रहा है अयोध्या के व्यापारी अंतिम समय में भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़े दिखाई पड़ेंगेl

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story