Ayodhya: कारसेवक पुरम में ग्यारह अक्टूबर से चल रहे 3 दिवसीय क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन का समापन

Ayodhya: कार सेवक पुरम् में ग्यारह अक्टूबर से चल रहे 3 दिवसीय क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन का समापन हो गया।

NathBux Singh
Published on: 13 Oct 2022 2:40 PM GMT
Ayodhya News
X

कारसेवक पुरम में 3 दिवसीय क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन 

Ayodhya: अयोध्यावेद वेदांत शिक्षा (Ayodhyaveda Vedanta Education) को संपूर्ण देश में स्थापित करने के लिए हर प्रकार से सहयोग के साथ ही समर्पण करना होगा। वेद सुरक्षित रहेगा तो धर्म सुरक्षित रहेगा और जब धर्म सुरक्षित रहेगा तो राष्ट्र भी सुरक्षित होगा। समाज में वेद की शिक्षा ठीक उसी प्रकार से होनी चाहिए जिस प्रकार से अन्य विषयों को लेकर विद्यालयों की संरचना की गई है और उन्हें बढ़ाया जा रहा है। कार सेवक पुरम् में ग्यारह अक्टूबर से चल रहे 3 दिवसीय क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन का समापन हो गया।

वेद ही इस देश का मूल आधार है: आचार्य

दिल्ली विश्वविद्यालय के वास्तु शास्त्र के आचार्य अशोक थपलियाल ने समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि वेद ही इस देश का मूल आधार है और अपने मूल को समझना उसकी सुरक्षा करना हर भारतीय का कर्तव्य है। इस अवसर पर विहिप केन्द्रीय मंत्री हरिशंकर ने वेद विद्यालय की स्थापना को आवश्यक बताया और कहा वेद कंठस्थ करने के साथ ही इसका प्रचार प्रसार भी आवश्यक है।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में कुलपति देवी प्रसाद त्रिपाठी महर्षि सांदीपनि के उपाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार मिश्र, राकेश शास्त्री, ज्योतिषाचार्य गणेश भारद्वाज, आचार्य राधाकृष्ण मनोड़ी, पूर्व सचिव महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान के ओम प्रकाश पांडे श्री राम वेद विद्यालय के प्रधानाचार्य इंद्रदेव मिश्रा,आचार्य सत्यम,आचार्य, सुनील ,आचार्य, टीकाराम, डॉ. विक्रमा पांडेय, राधेश्याम मिश्र, आदि उपस्थित रहे।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story