×

Ayodhya News: कांग्रेस ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में लगाया घोटाले का आरोप

Ayodhya News:अखिलेश यादव ने कहा अयोध्या के राम मंदिर निर्माण के नाम पर करोड़ों का घोटाला हो रहा है।

NathBux Singh
Reporter NathBux SinghPublished By Shraddha
Published on: 14 Jun 2021 4:23 PM GMT (Updated on: 14 Jun 2021 5:05 PM GMT)
अयोध्या के राम मंदिर निर्माण के नाम पर किया करोड़ों का घोटाला
X

अयोध्या के राम मंदिर निर्माण के नाम पर किया करोड़ों का घोटाला 

Ayodhya News : कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव (Congress District President Akhilesh Yadav) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस (press conference) कर बताया कि अयोध्या के राम मंदिर (Ram Mandir) निर्माण के नाम पर करोड़ों का घोटाला (scam) हो रहा है। उन्होंने कहा जिस राम में आस्था जताकर करोड़ों हिंदुओं ने दिल खोलकर चंदा दिया उसी राम के नाम के साथ यह लोग घोटाला करके राम के साथ ही नहीं बल्कि करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को आहत कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गाटा संख्या 245, 244, 246 की जमीन जिसकी कीमत 5.80 करोड है लेकिन इसे 2 करोड़ रुपए में कुसुम पाठक और हरीश पाठक से सुल्तान अंसारी और रवि मोहन तिवारी ने खरीद लिया। इस जमीन के खरीदने में अनिल मिश्रा और अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय गवाह थे। चंद मिनट बाद यही जमीन 18.5 करोड रुपए की राम जन्म भूमि ट्रस्ट ने खरीद लिया। इस तरह लगभग 5.50 प्रति सेकेंड की दर से जमीन का जामबाड़ा इस खरीद में भी गवाह अनिल मिश्रा और अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय बने जो की पहली खरीद में गवाह थे यह सीधे-सीधे मनी लांड्री का मामला है।

उन्होंने बताया जो जमीन ट्रस्ट ने खरीदा उसके एग्रीमेंट के लिए ईस्टांप आज 5:11 पर खरीदा गया और जो जमीन रवी मोहन तिवारी ने हरीश पाठक से खरीदी उसके लिए आज शाम 5:34 पर खरीदा गया आखिर ट्रस्ट ने स्टांप पहले कैसे खरीद लिया। दोनों जमीन खरीद में अनिल मिश्रा और अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय गवाह कैसे बने।

कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि चंपत राय अनिल मिश्रा अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय सुल्तान अंसारी और रवी मोहन तिवारी पर कानूनी कार्रवाई की जाए और उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। इसके साथ कांग्रेस पार्टी ने कहा कि चंपत राय, अनिल मिश्रा को राम जन्म भूमि ट्रस्ट से तत्काल हटाया जाए और अभी तक हुई राम जन्मभूमि ट्रस्ट की खरीद फरोख्त की जांच कराई जाए। यह तो एक बानगी भर है उच्च स्तरीय यह जांच होने के बाद इन लोगों के द्वारा अयोध्या में किए गए कई घोटाले सामने आएंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने सदैव राम भक्तों को धोखा दिया है यह पहला अवसर नहीं है। जब भाजपा ने आस्था पर वार किया है दरअसल हिंदुओं की आस्था पर वार करना अपने वोट बैंक के लिए उनको नफरती बना देना भाजपा का खेल है अब इस खेल के खिलाफ सभी हिंदुस्तानियों के आवाज उठाने का समय आ गया है।


Shraddha

Shraddha

Next Story