×

Ayodhya: CM योगी ने परमहंस रामचन्द्र की स्मृति में श्रद्धासुमन किए अर्पित, विकास कार्यों की ली जानकारी

Ayodhya: सीएम योगी दिगम्बर अखाड़ा में पहुंचकर पूज्य संत परमहंस रामचन्द्र महाराज के स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। यहां भी उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्वासुमन अर्पित किया गया।

NathBux Singh
Published on: 31 July 2022 1:25 PM GMT
Ayodhya News
X

Ayodhya: CM योगी ने पूज्य संत परमहंस रामचन्द्र महाराज की स्मृति श्रद्वासुमन किए अर्पित

Ayodhya: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) दिगम्बर अखाड़ा में पहुंचकर संत परमहंस रामचन्द्र महाराज (Revered Saint Paramhans Ramchandra Maharaj) के स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। यहां भी उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्वासुमन अर्पित किया गया।

500 साल के बाद श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का हो रहा भव्य निर्माण: योगी

उक्त अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि पूज्य परमहंस रामचन्द्र दास महाराज (Pujya Paramhansa Ramchandra Das Maharaj) हमेशा हम सभी के प्रेरणास्त्रोत बने रहेंगे तथा श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में महंत का जो मुख्य भूमिका थी उसका वर्णन शब्दों में नहीँ किया जा सकता है। इन्हीं संतों के संघर्ष का परिणाम है कि 500 साल के बाद प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सब संतों के आर्शीवाद से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का भव्य निर्माण हो रहा है। आज निर्माण कार्यो का मेरे द्वारा पुनः अवलोकन किया गया।


इन महापुरूषों से सम्बंधित अयोध्या में स्थल विकास करने का दिया सुझाव

इस अवसर पर दिगम्बर अखाड़ा (Digambar Akhara) के महंत सुरेश दास महाराज (Mahant Suresh Das Maharaj) द्वारा स्वागत किया गया। उक्त अवसर पर प्रमुख संतों द्वारा दिगम्बर अखाड़ा में मुख्यमंत्री से जगतगुरू रामानन्दाचार्य जी, महाराजा हरिश्चन्द्र, महाराजा भागीरथ परमहंस रामचन्द्र दास , पूज्य अशोक सिंघल आदि महापुरूषों से सम्बंधित अयोध्या में स्थल विकास करने का सुझाव दिया गया।

ये रहे मौजूद

उक्त अवसर पर जगतगुरू राघवाचार्य जी, विश्व हिन्दू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी राजेन्द्र सिंह पंकज, रसिक पीठाधीश्वर जन्मेजय सिंह, महंत धर्मदास जी, पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती, बड़े भक्त महल के महंत अवधेश दास, उदासीन आश्रम के महंत भरत दास, दन्तधावन कुंड के महंत विवेक दास जी, वरूण दास महाराज, बलराम दास , राजू दास जयराम दास महेन्द्र दास धु्रव दास, आशुतोष दास, राघव दास, आदि पूज्य संत, सांसद लल्लू सिंह, कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रूदौली विधायक रामचन्द्र यादव, सत्ताधारी पार्टी के अध्यक्ष श् संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी एवं संत महात्मा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने परमहंस रामचन्द्र दास महाराज के समाधि स्थल पर श्रद्वासुमन किए अर्पित

सर्वप्रथम मुख्यमंत्री रामकथा पार्क हेलीपैड पर पहुंचकर सीधे सरयू घाट/रामकथा पार्क स्थित पूज्य परमहंस रामचन्द्र दास महाराज के समाधि स्थल पर श्रद्वासुमन एवं पुष्प अर्पित किया गया। इस अवसर पर समाधि स्थल के संयोजक आचार्य नारायण मिश्रा द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत भी किया गया।


मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी में पहुंचकर किया दर्शन व पूजन

मुख्यमंत्री ने श्री हनुमानगढ़ी में पहुंचकर दर्शन पूजन किया। इसी के साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में पहुंचकर रामलला के दर्शन पूजन करने के साथ मंदिर निर्माण के प्रगति के कार्यो की जानकारी ली। साथ में मुख्यमंत्री योगी ने मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा, पुलिस उपमहानिरीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा, नगर आयुक्त विशाल सिंह के साथ अयोध्या में चल रहे विकास कार्यो एवं श्रावण झूला मेला के सम्बंध में जानकारी प्राप्त करने के साथ श्रावण झूला मेला को शांतिपूर्ण एवं बेहतर ढंग से सम्पन्न कराने के लिए दिशा निर्देश दिये।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story