×

Ayodhya News: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव ने कहा- BJP की सच्चाई को उजागर करें कार्यकर्ता

Ayodhya News: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेश तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के कार्यों को जनता को बताएं और बीजेपी की सच्चाई को उजागर करें।

NathBux Singh
Reporter NathBux SinghPublished By Shreya
Published on: 12 Jun 2021 3:47 PM GMT
Ayodhya News: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव ने कहा- BJP की सच्चाई को उजागर करें कार्यकर्ता
X

समीक्षा बैठक में शामिल हुए कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Ayodhya News: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव /प्रभारी उत्तर प्रदेश राजेश तिवारी (Rajesh Tiwari) ने संगठन सृजन अभियान एवं सेवा सत्याग्रह की समीक्षा बैठक में कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता आज की पीढ़ी को कांग्रेस शासनकाल में किए गए कार्यों से अवगत कराएं और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार की धर्म के नाम पर राजनीति करने की सच्चाई को जनता के बीच उजागर करें। इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव व संचालन जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह ने किया।

राजेश तिवारी ने पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन में आयोजित इस समीक्षा बैठक में कहा हमें एक-एक मतदाताओं तक पहुंच कर भाजपा की कथनी करनी को उजागर करना होगा। इसके साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को सभी मतभेद भुलाकर एक होकर संगठन के लिए कार्य करना होगा। तभी निश्चित रूप से आने वाला मिशन 2022 कांग्रेस पार्टी का ही होगा।

वहीं दूसरी ओर प्रदेश सचिव जनपद प्रभारी हनुमंत विश्वकर्मा ने कहा जो भी दिशा निर्देश कमेटी के प्रभारी राजेश तिवारी ने हम को दिए हैं, हम सभी उसका कड़ाई से पालन करते हुए आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी का परचम लहराने हेतु अपनी पूरी शक्ति लगा देंगे।

हर कार्यकर्ता सौंपे गए कार्य को करेगा पूरा

जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रभारी का स्वागत करते हुए कहा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव प्रियंका गांधी और प्रभारी राजेश तिवारी के निर्देशन में जो भी कार्य पार्टी सौंपेगी वह निश्चित रूप से कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता पूरा करने में अपनी पूरी जी जान लगा देगा उन्होंने बैठक में आए सभी कांग्रेसजनों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके पूर्व पार्टी कार्यालय पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे गर्मजोशी से प्रदेश सचिव राजेश तिवारी का स्वागत किया।

बैठक के उपरांत राजेश पाण्डेय निवासी दुर्गापुर पवन कुमार पाण्डेय निवासी वंदन पुर, अंसार हुसैन निवासी रुदौली एवं भूपेंद्र कुमार पाण्डेय निवासी बाकरगंज ने अपने दर्जनों साथियों सहित पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया अतिशीघ्र जनपद में कांग्रेस कार्यशाला का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करके प्रत्येक ब्लॉकों में व्यापक जनअभियान छेड़ा जाएगा।

समीक्षा बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक माधव प्रसाद, महानगर अध्यक्ष अकबर अली मेजर, एआईसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, प्रदेश सचिव सुनील पाठक, प्रदीप कोरी,करमराज यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा, अशोक कुमार सिंह, महेश वर्मा, संजय तिवारी, रामनरेश मौर्य, शैलेन्द्र पाण्डेय, उमेश उपाध्याय, वेद सिंह कमल, रामकरन कोरी, बृजेश रावत, अमरीश पाण्डेय, रामसागर रावत, मनीष सिंह, तारिक रूदौलवी, विजय पांडे, हरे कृष्ण गुप्ता, आशुतोष शांडिल्य, आशुतोष सिंह शानू, राजदेव वर्मा, बसंत मिश्रा, अजीत वर्मा यूनिक, अमरीश कौशल, राजकुमार मौर्य, भीम शुक्ला, राजेश पांडे, रामसनेही निषाद, रामाशंकर तिवारी आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story