×

Ayodhya News: राम मंदिर निर्माण पर बोले डिप्टी सीएम केशव मौर्य, सभी भक्तों को मिलेगा सुख

Ayodhya News: राम मंदिर निर्माण पर डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से देश के सभी राम भक्तों को सुख मिलेगा।

NathBux Singh
Report NathBux SinghPublished By Ashiki
Published on: 2 July 2021 9:25 PM IST
Ayodhya News: राम मंदिर निर्माण पर बोले डिप्टी सीएम केशव मौर्य, सभी भक्तों को मिलेगा सुख
X

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Photo- Social Media)

Ayodhya News: राम मंदिर निर्माण पर डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से देश के सभी राम भक्तों को सुख मिलेगा। उन्होंने कहा, 'मैं भी राम भक्त हूं मुझे भी प्रसन्नता हो रही है। बहुत ही बड़े पैमाने पर अयोध्या के विकास की कार्य योजना तैयार हो चुकी है और तैयार भी हो रही है।'' उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम लला का भव्य मंदिर बन रहा है। अयोध्या में राम वन गमन मार्ग बन रहा है।

राम वन गमन मार्ग के अलग-अलग स्थानों पर रामायण कालीन के दृश्य श्रद्धालुओं को देखने को मिलेंगे। अयोध्या धाम में सड़क चौड़ीकरण के सवाल पर डिप्टी सीएम बोले, ''अयोध्या में जो भी सड़क चौड़ी हो रही है या विकास हो रहा है इससे व्यवसाय में वृद्धि होगी। सभी लोग इसमें सहयोग बन रहा। किसी को दुखी करने की मंशा सरकार की नही है और ना कभी हो सकती है। सरकार की एक ही मंशा है अयोध्या का इतना विकास हो की लाख नहीं कई लाख रोजगार का हो सृजन। देश और विदेश के राम भक्त अयोध्या पहुंचे।

जिला पंचायत चुनाव पर उन्होंने कहा कि भाजपा अयोध्या समेत पूरे प्रदेश में मजबूती से जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ रही है। अयोध्या समेत सर्वाधिक सीटों पर विजय मिलेगी। उन्होंने कहा कि जो निर्दलीय सदस्य जीत कर आए हैं उनके मन में यही भाव है कि भाजपा को ही वोट किया जाए। समाजवादी पार्टी केवल निंदा करती है और अपराध को बढ़ावा देने वाली पार्टी है। कोई भी सपा को वोट देना नहीं चाहता। सभी भाजपा के पक्ष में वोट देना चाहते हैं।

डिप्टी केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि पूरे प्रदेश में जनसमर्थन मिल रहा है। सपा के आरोप पर केशव मौर्या ने कहा, 'जब हारते हैं तो बहाना खोजते हैं। भाजपा अगर लोकतंत्र का हनन करती तो प्रदेश के सभी 75 जिलों में अध्यक्ष भाजपा का होता। कुछ जिलों में निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं कुछ जिलों में हो रहे चुनाव।इस तरह के आरोप अनर्गल हैं। आरोपों में कोई सच्चाई नहीं। सरकारी तंत्र का दुरुपयोग सपा और बसपा करती थी। भाजपा नहीं करती।''

छात्र का शव व उसकी मोटरसाइकिल संदिग्ध अवस्था में थाना रौनाही के कटरौली नहर में मिली। पर्स में मिले आधार कार्ड से हुई पहचान। सिद्धार्थनगर कोतवाली नगर के सकतपुर गांव का है छात्र। लखनऊ मेडिकल कॉलेज का छात्र है हर्षित ओझा। घर से लखनऊ के लिए कल शाम 5 बजे अपनी मां को बस में लखनऊ के लिए बिठाने के बाद मोटरसाइकिल से लखनऊ के लिए हुआ था रवाना। रौनाही पुलिस ने सिद्धार्थनगर पुलिस से किया संपर्क। परिजनों को दी सूचना।

मार्ग चौड़ीकरण के विरोध में प्रदर्शन करने पर व्यापारियों पर दर्ज किया गया मुकदमा।9 व्यापारी नेताओं पर दर्ज किया गया मुकदमा।नया घाट चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने दर्ज कराई एफआईआर।धारा 144 का उल्लंघन,बिना अनुमति के जुलूस निकालना और कोविड-19 के नियमों के उल्लंघन के अंतर्गत दर्ज किया गया मुकदमा।व्यापारी नेता मार्ग चौड़ीकरण की जद में आ रही दुकानों के विस्थापन को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन। राम की पैड़ी से बिरला धर्मशाला तक निकाला था मौन जुलूस। हाथों पर नो फोर लेन नो टू लेन की तख्ती लेकर सड़कों पर किया था मार्च।कई दिनों से व्यापारी प्रशासन से समन्वय बैठक की कर है मांग।

दिवंगत पूर्व सांसद पंचतत्व में विलीन

संत कबीर नगर के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी पंचतत्व में विलीन। सरयु घाट पर गमगीन माहौल में परिवारीजन के साथ समर्थकों और राजनेताओं ने दी अंतिम विदाई। शरद त्रिपाठी के बड़े पुत्र मृगेंद्र मणि त्रिपाठी ने दी मुखाग्नि। श्रद्धांजलि देने के लिए सरयू तट पर पूर्वांचल के जिलों से उमड़ा जनसैलाब। पिता रमापति राम त्रिपाठी को सांत्वना देने पहुंचे अयोध्या के साधु संत और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला, कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री, केसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह, डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल, पूर्व सांसद रामविलास दास वेदांती, पूर्व सांसद विनय कटियार, जगद्गुरु राघवाचार्य समेत हजारों की संख्या में समर्थकों ने गमगीन माहौल में दी अपने नेता को आखिरी विदाई।

भाजपा सांसद लल्लू सिंह के छोटे भाई अजीत कुमार सिंह झल्लू का निधन। अयोध्या के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में अंतिम साँस ली। बताया जा रहा है कि काफी दिन से बीमार चल रहे थे।



Ashiki

Ashiki

Next Story