×

Ayodhya: राम भक्तों के लिए बन रहा 'जन्मभूमि पथ', एक बार में गुजर सकेंगे 1 लाख श्रद्धालु..जानें और क्या होगा खास?

Ayodhya News: यूपी की धर्म नगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं के लिए 'जन्मभूमि पथ' निर्माण किया जा रहा है। इस रास्ते एक बार में एक लाख से अधिक श्रद्धालु रामलला का दर्शन कर पाएंगे।

aman
Written By aman
Published on: 16 Nov 2022 12:03 PM GMT
ayodhya news janmabhoomi path build one lakh devotees will able to visit ramlala darshan
X

राम मंदिर की कलाकृति (Social Media)

Ayodhya News: यूपी की धर्म नगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं के लिए 'जन्मभूमि पथ' निर्माण किया जा रहा है। इस रास्ते एक बार में एक लाख से अधिक श्रद्धालु रामलला का दर्शन कर पाएंगे। राम भक्तों को राम मंदिर तक पहुंचाने के लिए जन्मभूमि पथ का निर्माण हो रहा है। यह पथ 800 मीटर लंबा होगा। जिस पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं का खास ख्याल रखा जाएगा।

आपको बता दें कि, जन्मभूमि पथ अगले साल मार्च से श्रद्धालुओं के लिए शुरू किया जाएगा। इस पथ के निर्माण की समय सीमा दिसंबर 2022 तक रखी गई है। इसी के मद्देनजर 18-19 नवंबर को ट्रस्ट की एक बैठक बुलाई गई है। बैठक में जन्मभूमि पथ मार्ग पर यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए स्थानीय लोगों से भी सलाह ली जाएगी। ये पथ बिरला धर्मशाला (Birla Dharamshala) के सामने से सुग्रीव किला (Sugreev Kila Ayodhya) के बगल से होते हुए अमावा मंदिर रंग महल (Rang Mahal Temple) के पीछे होते हुए सीधे राम जन्मभूमि (Ram Janmabhoomi) परिसर तक जन्मभूमि पथ जाएगा।


जन्मभूमि पथ अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस

अयोध्या का जन्मभूमि पथ (Janmabhoomi Path) अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। बताया जाता है इसके निर्माण में अहम बारीकियों पर नजर रखी जाएगी। यह पथ श्रद्धालुओं को राम नगरी में होने का आभास करवाएगा। जन्मभूमि पथ से एक बार में एक लाख से भी अधिक श्रद्धालु आवागमन कर पाएंगे। पथ के बगल-बगल भगवान प्रभु राम के जीवन से जुड़ी कलाकृतियां आकर्षण का केंद्र होंगी। इसके अतिरिक्त, प्राकृतिक संरक्षण पर आधारित कलाकृतियां को जन्मभूमि पथ के साथ-साथ प्रदर्शित किया जाएगा।

राम मंदिर का निर्माण 2023 के दिसंबर तक पूरा

उल्लेखनीय है कि, अयोध्या में रामलला भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। अगले साल यानी 2023 के दिसंबर तक राम मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा। पीएम मोदी ने राम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी थी। कोरोना के बाद अयोध्या आने वालों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। इसका एक नजारा हाल ही में अयोध्या में संपन्न हुए कार्तिक मेले में देखने को मिला था, जब राम नगरी की परिक्रमा में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे थे। तब करीब 45 लाख लोगों ने भगवान रामलला की जन्मस्थली की परिक्रमा की थी। राम भक्तों की लगातार बढ़ती संख्या के मद्देनजर जन्मभूमि पथ पर श्रद्धालुओं की तमाम सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story