×

Ayodhya News: अयोध्या निरीक्षण के पश्चात प्रभारी मंत्री की बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

अयोध्या विश्व का सर्वोच्च पर्यटन एवं धार्मिक स्थल के रूप में अयोध्या का संपूर्ण विकास किया जाएगा। यह उत्तर प्रदेश सरकार की प्रमुख योजनाओं में शामिल है

NathBux Singh
Reporter NathBux SinghPublished By Shweta
Published on: 15 Jun 2021 10:18 PM IST (Updated on: 15 Jun 2021 10:18 PM IST)
Ayodhya News: अयोध्या निरीक्षण के पश्चात प्रभारी मंत्री की बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश
X

Ayodhya News: अयोध्या विश्व का सर्वोच्च पर्यटन एवं धार्मिक स्थल के रूप में अयोध्या का संपूर्ण विकास किया जाएगा। यह उत्तर प्रदेश सरकार की प्रमुख योजनाओं में शामिल है उक्त बातें आज जनपद के प्रभारी/पर्यटन, संस्कृति,धमार्थ कार्य मंत्री डां नीलकंठ तिवारी ने अपने अयोध्या भ्रमण के दौरान कहीं उन्होंने बताया कि अयोध्या भगवान श्रीराम की पावन भूमि है। यहां पर भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। यह पवित्र भूमि करोड़ों लोगों के श्रद्वा का केन्द्र है। उच्चतम न्यायालय के निर्णय के पश्चात अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण का कार्य चल रहा है।

मंदिर निर्माण के पश्चात पूरे विश्व से प्रतिदिन लाखों श्रद्वालु एवं भक्तगण अयोध्या आकर भगवान श्रीराम के दर्शन पूजन कर पुण्य के भागी बनना चाहेंगे। ऐसे में आने वाले पर्यटकों, श्रद्वालुओं,भक्तजनों के सुविधाओं हेतु तथा उन्हें कोई परेशानी न हो, इसी क्रम में मंत्री द्वारा नगर आयुक्त एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ सम्पूर्ण अयोध्या क्षेत्र सहित उसके आसपास क्षेत्रों का भ्रमण एवं निरीक्षण करते हुये चल रही योजनाओं की जानकारी लेने के साथ निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ और बेहतर नियोजन के सुझाव दिये।

भ्रमण कहते हुए

उन्होंने अयोध्या के प्रमुख मंदिरों, मठों तक आने जाने वाले रास्ते को और सुविधाजनक बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जो भी कार्य कराये जाये उसमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाय। अयोध्या निरीक्षण के पश्चात प्रभारी मंत्री ने सर्किट हाउस में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरे जनपद सहित अयोध्या के आसपास के क्षेत्रों के विकास, योजनाओं की अब तक की उपलब्धियों की समीक्षा की।

निरीक्षण करते हुए

बैठक में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने अयोध्या के आसपास क्षेत्रों में चल रही सभी योजनाओं का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने मा0 मंत्री जी को किन योजनाओं में धनराशि उपलब्ध हो चुकी है, किन योजनाओं का डीपीआर शासन को भेजा जा चुका है तथा किन योजनाओं में क्या दिक्कतें एवं परेशानियां आ रही है के बारे में विस्तार से बताया। सर्किट हाउस में मंत्री, विधायकों व भाजपा पदाधिकारियों से भेंट की। बैठक के पूर्व प्रभारी मंत्री द्वारा अयोध्या में हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन के पश्चात श्रीराम लला के दर्शन किये तथा वहां पर चल रहे मंदिर निर्माण कार्यो को देखा एवं जानकारी प्राप्त की। इसके पूर्व मंत्री श्रृंगी ऋषि आश्रम पहुंचकर महंत जगदीशदास महराज से आर्शीवाद प्राप्त करने के साथ आसपास क्षेत्र के विकास के सम्बंध में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनिता यादव सहित अन्य अधिकारियों से चर्चा की।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।



Shweta

Shweta

Next Story